IPL 2023: नेहल वढेरा को पैड पहनाकर एयरपोर्ट पर दौड़ाया, जानें किस वजह से यह हुआ- VIDEO

मुंबई इंडियंस की तरफ से नेहल वढेरा को पैड पहनाकर एयरपोर्ट पर ले जाया गया, इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

Nehal Wadhera

Nehal Wadhera on the Airport with batting pads: मुंबई इंडियंस ने अपने युवा बल्लेबाज ने नेहल वढेरा को बल्लेबाजों की टीम मीटिंग में देरी से आने के कारण सजा दी है। यह एक अनोखी सजा है जैसे शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। हर किसी ने ऐसी सजा देखकर हैरानी जताई। उनको मिली पनिशमेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

वढेरा को फाइन लगाने जैसी सजा नहीं दी गई, बल्कि कुछ ऐसा किया गया जिससे उनको शर्मिंदगी का अहसास हो। नेहल वढेरा को पैड पहनाकर मुम्बई एयरपोर्ट पर जाने को कहा गया। अन्य साथी साधारण कपड़ों में थे लेकिन नेहल किट में थे। उनका वीडियो भी बन रहा था।

टीम ने अन्य किसी भी तरह की सजा नहीं देते हुए वढेरा को एयरपोर्ट पर पैड पहनाकर लेकर गए। इसका एक वीडियो मुम्बई इंडियंस के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया गया है। अन्य खिलाड़ियों के साथ जा रहे वढेरा हँस रहे हैं। ऐसा भी लग रहा था कि वह शायद शर्म के मारे कैमरे की तरफ देखने से भी खुद को रोक रहे हैं।

मुम्बई ने ट्विटर पर लिखा कि अपनी सज़ा से वढेरा ने मुम्बई एयरपोर्ट पर सभी का ध्यान खींचा। हमारे सूत्रों के अनुसार उनको साधारण कपड़ों के बजाय पैड्स पहने देखा गया। इस तरह की अनोखी सज़ा पहली बार देखी गई है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान पर गुजरात के टीम को हराया था। गुजरात को हराते हुए मुंबई ने प्लेऑफ में जाने की संभावना को बरकरार रखा। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने गुजरात के विरुद्ध मुकाबले में ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+