IPL 2023: मुंबई के लिए 3 विकेट चटकाने पर नीता अंबानी ने पीयूष चावला को दिया खास अवार्ड, देखें Video

IPL 2023: नीता अंबानी ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाज पीयूष चावला को ड्रेसिंग रूम में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया। मुंबई इंडियंस के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया जाता है।

ipl 2023

IPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को कड़ी मेहनत के बाद सीजन की पहली जीत का स्वाद चखने को मिला। कैपिटल्स के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया, लेकिन इस मैच में जितनी महत्वपूर्ण भूमिका रोहित शर्मा और और तिलक वर्मा की रही है, उतना ही योगदान गेंदबाज पीयूष चावला का भी रहा है। ऐसे में अब चावला को मुंबई के ड्रेसिंग रूम में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है।

नीता अंबानी ने पीयूष चावला को दिया अवार्ड
दरअसल, दिल्ली के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा की आर्धशतकीय पारी के लिए बेशक उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है, लेकिन मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड फ्रेंचाइजी की मालिक नीता अंबानी ने दिया। मुंबई इंडियंस ने जिस प्रथा को पिछले साल शुरू किया था, उसे आगे बढ़ाते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया है।


पीयूष चावला ने चटकाए थे तीन विकेट
मुंबई के पहले मैच में यह पुरस्कार तिलक वर्मा को और दूसरे मैच में कार्तिकेय को मिला था, और कल यानी 11 अप्रैल को मुंबई को जब पहली जीत मिली तो उसके लिए पियूष चावला को सम्मानित किया गया है। मुंबई इंडियंस के अनुभवी गेंदबाज पीयूष चावला ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटका दिए थे। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए।


ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा को इंडिया के लिए खेलते देखना चाहते हैं रवि शास्त्री, बल्लेबाजी से प्रभावित होकर कही ये बड़ी बात


Recommended Video

    IPL 2023: Jos Buttler ने IPL में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, वो किया जो कोई ना कर सका | वनइंडिया हिंदी

    चावला ने पहला विकेट मनीष पांडे का मैच के 9वें ओवर में लिया और दूसरा विकेट 11 में ओवर में रोवमैन पावेल के रूप में लिया, जबकि तीसरा विकेट 13वें ओवर में ललित यादव का लिया। एक के बाद एक उन्हें जो यह सफलता मिली इसी के कारण दिल्ली के बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सके, और मुंबई को जीत दर्ज करने में काफी मदद मिली। चावला ने दिल्ली के खिलाफ 5.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी की और 4 ओवर में 22 रन दिए। उन्होंने IPL में अब तक 168 मैच खेले हैं और 27.21 की औसत से 161 विकेट अपने नाम किए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+