तिलक वर्मा को इंडिया के लिए खेलते देखना चाहते हैं रवि शास्त्री, बल्लेबाजी से प्रभावित होकर कही ये बड़ी बात

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तिलक वर्मा की भरपूर प्रशंसा की है। इसके साथ ही उन्होंने वर्मा को लेकर एक बड़ा बयान भी दिया है।

 tilak varma

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने कड़ी मेहनत के बाद सीजन की पहली जीत हासिल कर ली। कैपिटल्स के 172 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस दौरान मुंबई के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने एक बार फिर कप्तान रोहित का अच्छा साथ निभाया और 29 गेंदों पर 41 रन बनाए, जिसके बाद पूर्व कोच रवि शास्त्री उनसे काफी प्रभावित नजर आए हैं।

रवि शास्त्री चाहते हैं टीम इंडिया के लिए खेलें तिलक वर्मा
रोहित शर्मा के साथ उन्होंने 50 गेंदों पर 68 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस सीजन में तिलक वर्मा के प्रदर्शन से पूर्व कोच रवि शास्त्री काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि अगर मुंबई इंडियंस का युवा खिलाड़ी अगले छह से आठ महीनों में भारत के लिए नहीं खेलता है तो उन्हें बहुत आश्चर्य होगा। वर्मा की 41 रन की पारी में एक चौका और चार छक्के शामिल थे। वर्मा के आउट होते ही सूर्यकुमार यादव भी बिना कोई योगदान दिए वापस पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा भी अधिक समय तक मैदान पर नहीं टिक सके। हालांकि, कैमरन ग्रीन और टिम डेविड ने मुंबई की जीत में बड़ा योगदान दिया।

भारत के लिए टी-20 क्रिकेट नहीं खेलने पर होगा आश्चर्य- रवि शास्त्री
भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि, यह लड़का पहले से ही भारतीय खिलाड़ी है और मुझे बहुत आश्चर्य होगा, अगर वह अगले छह महीने या आठ महीने में भारत के लिए टी-20 क्रिकेट नहीं खेलता है। उसके पास परिपक्वता है। वह टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें- DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया हार का चौका, मुंबई ने 6 विकेट से हराया, रोहित ने जड़ा अर्धशतक


Recommended Video

      IPL 2023: MS Dhoni और CSK को सपोर्ट करने पहुंची South Industry की ये अदाकारा | वनइंडिया हिंदी

      प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंची मुंबई
      उन्होंने कहा कि 'वह सिर्फ 20 साल का है, लेकिन अपनी उम्र से अधिक परिपक्वता दिखा रहा है। यह न केवल मुंबई के दृष्टिकोण से बल्कि भारत के दृष्टिकोण से भी बहुत सकारात्मक है। दरअसल, एक के बाद एक मिली हार के बाद मुंबई के लिए यह बहुत जरूरी जीत थी, जबकि इतने ही मैचों में चौथी हार के साथ दिल्ली का सीजन मुश्किल दौर में पहुंच गया है। दिल्ली के खिलाफ मुंबई को मिली जीत के बाद अंक तालिका में भी बदलाव हो गया है। मुंबई इंडियंस अब तीन मैचों में एक जीतने के बाद दो अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+