Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - लखनऊ vs आरसीबी
IPL 2023 Kal Ka Match, LSG vs RCB Kaun Jita: लखनऊ सुपर जायंट्स को रॉयल चैलेंज बैंगलोर के हाथों अपने ही घर पर हार झेलनी पड़ी है।

IPL 2023 Kal Ka Match, LSG vs RCB Kaun Jita: आईपीएल में सोमवार को आरसीबी और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले को फाफ डु प्लेसिस की टीम ने अपने नाम किया। इस सीजन के पहले मैच में आरसीबी को लखनऊ के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। जिसका हिसाब आरसीबी ने चूकता कर दिया है।
आरसीबी ने जीता मैच: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 126 रन बनाए। लखनऊ की टीम 19.5 ओवर में 108 रन ही बना सकी। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में मैदान पर काफी गरमा गर्मी देखने को मिली।
लखनऊ की खराब बल्लेबाजी: लो स्कोरिंग लक्ष्य को हासिल करने आए लखनऊ के बल्लेबाजों ने खराब बैटिंग का प्रदर्शन किया। पावरप्ले में तेज गति से रन बनाने की कोशिश में लखनऊ ने चार विकेट जल्दी ही खो दिए थे। यहां से लखनऊ के लिए मैच में वापसी करना काफी मुश्किल हो गया।
आरसीबी ने की शानदार गेंदबाजी: छोटे लक्ष्य का बचाव करने उतरे आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जोश हेडलवुड की वापसी से टीम की गेंदबाजी विभाग को एक नई मजबूती मिली है। मोहम्मद सिराज ने काइल मेयर्स को पहले ही ओवर में आउट किया। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने क्रुणाल पांड्या का विकेट झटका।
निकलोस पूरन रहे फ्लॉप: आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में धमाकेदार जीत दिलाने वाले निकलोस पूरन इस मैच में फ्लॉप रहे। कर्ण शर्मा ने निकोलस पूरन को महिपाल लोमरोर के हाथों कैच कराया। वह सात गेंदों में नौ रन बना सके। इसके बाद कर्ण शर्मा ने मार्कस स्टोइनिस को सुयश के हाथों कैच कराया।
केएल राहुल को लगी थी चोट: इस मैच के शुरुआत में ही फील्डिंग करने के दौरान केएल राहुल चोटिल हो गए थे। जिसके बाद दूसरे ओवर में ही वह मैदान से बाहर चले गए थे। केएल राहुल के बाहर जाने के बाद क्रुणाल पंड्या ने टीम की कप्तानी संभाली। केएल राहुल इस मैच में ओपनिंग करने के लिए भी नहीं आए थे।












Click it and Unblock the Notifications