'10 दिन से हॉस्पिटल में थे, कल ही ICU से डिस्चार्ज हुए', मोहसिन खान ने बीमार पिता को समर्पित किया प्रदर्शन

LSG vs MI: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान के पिता 10 दिनों से हॉस्टिपल में भर्ती थे। वे आईसीयू से डिस्चार्ज हुए। मोहसिन ने अपनी नसों पर काबू रखते हुए टीम को अहम जीत दिलाई।

Mohsin Khan

IPL 2023 LSG vs MI Mohsin Khan- आईपीएल 2023 में 16 मई की रात जिस तरह से मोहसिन खान ने गेंदबाजी की, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस बेहद अहम मुकाबले में लखनऊ की टीम 177 रनों के स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब रही।

अंतिम ओवर में जीत के लिए केवल 11 रनों की दरकार थी और सामने कैमरन ग्रीन व टिम डेविड जैसे धुआंधार बल्लेबाज मौजूद थे। लेकिन मोहसिन खान ने काफी टाइट अंतिम ओवर फेंका और अपनी टीम को 5 रनों से शानदार जीत दिलाने में कामयाबी हासिल की।

जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में नंबर 3 पर पहुंच गई है। मोहसिन खान ने 3 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट हासिल किया। यह एक सराहनीय प्रदर्शन था और मैच के बाद जब मोहसिन खान ने खुलासा किया कि उनके पिता पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और आईसीयू से डिस्चार्ज होकर लौटे तो इससे मुश्किल क्षणों में उनकी मजबूत मानसिकता का पता चलता है।

मोहसिन ने अपने बीमार पिता को अपनी परफॉर्मेंस समर्पित की है। मोहसिन ने उम्मीद की कि उनके पिता यह मैच देख रहे होंगे। असल में इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जैसे शुरुआत की थी तो लग रहा था कि यह कि मुंबई अंत में आसानी से जीत जाएगी।

लेकिन रोहित शर्मा और ईशान किशन के आउट होने के बाद जब सूर्यकुमार सस्ते में निपट गए तो लखनऊ को वापसी करने का मौका मिल गया। हालांकि मुकाबले के 19वें ओवर में टिम डेविड ने नवीन उल हक के ओवर में 19 रन बना लिए जिसके चलते पलड़ा एक बार फिर से मुंबई इंडियंस का भारी हो गया।

लेकिन अंतिम ओवर में मोहसिन खान ने अपने जज्बे पर काबू रखा। खान ने मैच के बाद कहा, "मेरा प्लान वहीं था जो मैं प्रैक्टिस करता हूं। उसी को यहां पर दोहराना था। यहां तक कि कुणाल भी मुझसे बात कर रहे थे और मैंने उनसे यही कहा। मैंने अपना रन-अप भी नहीं बदला। मैं खुद को शांत करने की कोशिश कर रहा था और स्कोरबोर्ड पर ध्यान रखने की जगह 6 बढ़िया गेंदें फेंकने की ओर फोकस कर रहा था।"

मोहसिन ने बताया कि विकेट पर थोड़ी ग्रिपिंग थी तो इसलिए उन्होंने स्लो बॉल ट्राई की लेकिन फिर वे यॉर्कर पर आ गए और रिवर्स स्विंग भी मिल रही थी। मोहसिन आईपीएल के शुरुआती चरण में चोट के चलते नहीं खेल पाए। उनको पिछले साल चोट लगी थी जिसके चलते उनकी सर्जरी हुई और उनके लिए इतना आसान वक्त नहीं रहा।

इस पर मोहसिन कहते हैं, "पिछले साल मैं चोटिल हो गया तो समय थोड़ा मुश्किल रहा है। मैं एक साल बाद खेल रहा हूं। मेरे पिता कल ही आईसीयू से डिस्चार्ज हुए हैं और वे पिछले 10 दिनों से हॉस्पिटल में थे तो मैंने जो किया उनके लिए किया। वह मुझे देख रहे होंगे।"

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के सपोर्ट स्टाफ को अपनी काबिलियत पर भरोसा जताने के लिए क्रेडिट भी दिया। मोहसिन कहते हैं, "मैं सपोर्ट स्टाफ, गौतम गंभीर सर, विजय दहिया सर का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद इस मुकाबले में खिलाया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+