Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - लखनऊ vs मुंबई
IPL 2023 Kal Ka Match, LSG vs MI Kaun Jita: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की टीम अंतिम ओवर में 11 रन नहीं बना सकी।

IPL 2023 Kal Ka Match, LSG vs MI Kaun Jita: आईपीएल में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में एक अहम मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में मुंबई को लखनऊ के खिलाफ 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
लखनऊ ने जीता मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस में अपने आपको जिंदा रखा है। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 172 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई।
मुंबई की दमदार शुरुआत: 178 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी कर एक अच्छी नींव रख दी। इस दौरान ईशान किशन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वहीं रोहित शर्मा ने भी 37 रनों की पारी खेली।
रवि विश्नोई का दमदार स्पेल: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मैच में वापसी कराने का काम रवि विश्नोई ने किया। रवि विश्नोई ने रोहित शर्मा और ईशान किशन दोनों को ही आउट कर लखनऊ को मैच में वापसी करा दी। रवि विश्नोई ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटकने का काम किया।
सूर्या रहे फ्लॉप: सूर्यकुमार यादव नौ गेंद में सात रन बनाकर यश दयाल की गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। नेहल वधेरा भी 16 रन बनाकर मोहसिन खान की गेंद पर कैच आउट हो गए। मोहसिन खान की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में उन्होंने अपना कैच कृष्णप्पा गौतम को दे दिया।
स्टोइनिस ने खेली ताबड़तोड़ पारी: इससे पहले लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए थे। मार्कस स्टोइनिस ने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद अंत के ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 177 तक पहुंचाने का काम किया। स्टोइनिस ने टीम के लिए नाबाद 89 रन की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications