LSG vs MI: 34 साल के पीयूष चावला ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, बने सबसे बड़े मैच विनर, परिवार की ख्वाहिश पूरी

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians, Piyush Chawla: मुंबई इंडियंस के लिए एक बार फिर पीयूष चावला ने कमाल की गेंदबाजी की है।

Piyush Chawla

Piyush Chawla most 20 wicket this season: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर एक अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। लखनऊ के लिए पारी की शुरुआत करने क्विटंन डिकॉक के साथ दीपक हुड्डा मैदान पर नजर आए। लेकिन ये दोनों ही बल्लेबाज लखनऊ को मजबूत शुरुआत देने में नाकाम रहे।

फॉर्म में चावला: अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला इस सीजन जबरदस्त लय में दिखाई दे रहे हैं। लखनऊ के खिलाफ चावला ने एक बार फिर अपनी फिरकी का जादू चलाया और विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। पीयूष चावला ने लखनऊ के खतरनाक बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का विकेट झटकर मुंबई को बड़ी सफलता दिला दी। मुंबई के लिए यह मैच काफी अहम है।

पर्पल कैप की रेस में चावला: एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने के अपने ही रिकॉर्ड को पीयूष चावला ने तोड़ने का काम किया। मुंबई की तरफ से खेलते हुए पीयूष चावला ने इस सीजन अब तक 20 विकेट झटक लिए हैं। यह पीयूष चावला द्वारा लिए गए किसी भी सीजन में सबसे अधिक विकेट है। पीयूष चावला मुंबई के लिए स्पिन विभाग में लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

टीम के लिए बने मैच विनर: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला एक मैच विनर बनकर उभरे हैं। आईपीएल ऑक्श 2023 में मुंबई इंडियंस ने पीयूष चावला को 50 लाख की बेस प्राइज पर खरीदा था। पिछले साल आईपीएल के दौरान पीयूष चावला कमेंट्री कर रहे थे, लेकिन इस सीजन उन्होंने दमदार वापसी की है।

फैमली की थी ये ख्वाहिश: पीयूष चावला ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि पिछले आईपीएल सीजन के दौरान मैं कमेंट्री कर रहा था। मेरा बेटा बड़ा हो रहा था, वह आईपीएल के मैचों को देखता था। इस वजह से मेरी फैमली चाहती थी कि मैं भी इसका हिस्सा बनकर अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करूं। मुंबई ने मुझे यह मौका दिया और मैंने अपना बेस्ट प्रदर्शन देने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+