LSG vs MI: 'तुमसे ना हो पाएगा', दीपक हुड्डा के फ्लॉप शो पर भड़के फैंस, गंभीर पर भी साधा निशाना
Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians, Deepak Hooda: दीपक हुड्डा के लिए आईपीएल का यह सीजन अब तक काफी काफी खराब गुजरा है।

Fans troll Deepak Hooda after failure for Lucknow: मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से दीपक हुड्डा को ओपनिंग करने का मौका मिला। दीपक हुड्डा इस मौके का फायदा नहीं उठा सकें और जल्द ही पवेलियन लौट गए। दीपक हुड्डा ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से सभी को निराश किया।
नहीं चला बल्ला: इस सीजन रन बनाने के लिए दीपक हुड्डा बल्ले से संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दीपक हुड्डा सात गेंद में पांच रन बनाकर जेसन बेहरनडॉर्फ की गेंद पर टिम डेविड को अपना कैच थमा बैठे। दीपक हुड्डा के बाद अगली ही गेंद पर प्रेरक मांकड भी अपना विकेट गंवा बैठे और इस तरह लखनऊ के 12 के स्कोर पर ही अपने दो अहम बल्लेबाजों का विकेट खो दिया।
सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल: अपनी फ्लॉप बल्लेबाजी के चलते दीपक हुड्डा जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। इस तरह की खराब बल्लेबाजी को देखकर फैंस दीपक हुड्डा पर लगातार मीम्स बना रहे हैं। इसके अलावा दीपक को लगातार मौके देने वाले टीम के मेंटर गौतम गंभीर को भी फैंस ने निशाने पर ले लिया है।
पिछले मैच के हीरो बने जीरो: हैदराबाद के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाने वाले प्रेरक मांकड फ्लॉप रहे। प्रेरक मांकड इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल सके। पहली ही गेंद पर जेसन बेहरनडॉर्फ ने मांकड को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट करा दिया।
क्विटंन डिकॉक ने भी किया निराश: टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विटंन डिकॉक भी इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। क्विटंन डिकॉक को पीयूष चावला ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। पीयूष चावला ने उन्हें विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट करा दिया। डिकॉक ने अपनी पारी में दो छक्के लगाए।
दोनों के लिए जीत जरूरी: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि, इस मैच में हारने वाली टीम के पास भी मौका रहेगा, लेकिन तब तक मुश्किलें और बढ़ जाएगी। ऐसे में लखनऊ और मुंबई दोनों इस मैच को जीतकर खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की कोशिश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications