LSG vs CSK: धोनी के संन्यास के सवाल पर वीरेंदर सहवाग भड़के, दिया यह तीखा बयान

LSG vs CSK: वीरेंदर सहवाग ने धोनी को संन्यास के लिए पूछे गए सवाल पर नाराजगी जताई। सहवाग ने कहा कि यह निर्णय सिर्फ और सिर्फ धोनी का ही है।

Dhoni and Sehwag

Virender Sehwag on MS Dhoni last season: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को डैनी मॉरिसन ने अंतिम सीजन को लेकर सवाल किया था। इसके बाद धोनी भी पीछे नहीं रहे। धोनी की तरफ से भी मजेदार जवाब दिया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मॉरिसन ने कहा था कि यह आपका अंतिम सीजन है, कैसा लग रहा है। इस पर धोनी ने कहा कि यह आपने निर्धारित कर लिया कि मैं अंतिम सीजन में खेल रहा हूं। इसके बाद धोनी और मॉरिसन हँसने लग गए थे। पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग ने इस बातचीत पर नाराजगी जताई है। सहवाग ने कहा कि धोनी का निर्णय है, वो क्या करेंगे, ऐसा पूछना नहीं चाहिए था।

क्रिकबज से बातचीत करते हुए सहवाग ने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि यह सवाल पूछा ही क्यों गया? अगर यह धोनी का अंतिम सीजन भी है, तो भी क्यों पूछना है। यह उनका निर्णय है और उनको ही लेने दो। शायद वह धोनी से ही उत्तर चाहते थे कि यह उनका अंतिम सीजन है।

वीरेंदर सहवाग ने आगे कहा कि यह धोनी का अंतिम सीजन है या नहीं, यह सिर्फ धोनी ही जानते हैं। गौरतलब है कि धोनी के अंतिम सीजन को लेकर पूछे गए सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था।

टॉस के समय मॉरिसन ने पूछा कि आपके अंतिम सीजन पर कैसा लग रहा है। माही ने हँसते हुए जवाब दिया कि यह आपका फैसला हो सकता है, मेरा नहीं। इसके बाद मॉरिसन भी उनके साथ हँसने लगे। मॉरिसन स्टैंड्स में बैठे लोगों की तरफ देखकर कहते हैं कि धोनी अगले सीजन भी खेलने आ रहे हैं।

गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। दोनों ही टीमों को 1-1 अंक प्रदान किया गया। लखनऊ की बल्लेबाजी के दौरान ही बारिश का खलल देखने को मिला था। लखनऊ की पारी पूरी नहीं हो पाई थी।

सुपर जायंट्स ने जब अंतिम ओवर की दूसरी गेंद तक 7 विकेट पर 125 रन बनाये, तब बारिश आई और फिर वापस नहीं रुकी। निर्धारित समय तक इन्तजार करने के बाद यह मैच रद्द कर दिया गया। इस तरह फैन्स को निराशा हाथ लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+