IPL 2023: पिछले सीजन में किसने बनाए सबसे तेज रन, छक्कों में कौन रहा टॉप, किसका रहा बेस्ट औसत

IPL 2023 Analysis: पिछले सीजन के इन बल्लेबाजों पर नजर डालने पर पता चलता है कि इन्होंने बैटिंग के अलग पैरामीटर पर अलग तरह से बल्लेबाजी की। कोई रन में आगे रहा तो कोई औसत व तेज रन करने में।

IPL 2023 Last season top batter

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 31 मार्च को होने वाले मैच के साथ शुरू होने जा रहा है। आईपीएल 2022 में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को बल्लेबाजी में झंडे गाड़े थे जिनसे इस सीजन में भी बड़ी उम्मीदें की जा रही है। इसमें भारत के कुछ ऐसे नाम शामिल हैं जो इस सीजन को अपनी बल्लेबाजी को तलाशने का जरिया बना सकते हैं और आने वाले समय में इंटरनेशनल मुकाबलों में बढ़िया कॉन्फिडेंस भी ला सकते हैं। इस आर्टिकल में हम बेस्ट औसत, रन, स्ट्राइक रेट, टॉप स्कोर और छक्कों के आधार पर देखेंगे किस बल्लेबाज ने कितना तूफान मचाया।

सर्वाधिक रन- जॉस बटलर का नाम भुलाए नहीं भूलता

सर्वाधिक रन- जॉस बटलर का नाम भुलाए नहीं भूलता

जब हम आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा प्रभावशाली बल्लेबाजों की बात करते हैं तो जॉस बटलर का नाम भुलाए नहीं भूलता जिन्होंने पिछले सीजन में रिकॉर्ड 863 रन बनाए थे। इतना ही नहीं उनका स्ट्राइक रेट भी 149.5 रहा था और उन्होंने सभी 17 पारियां खेलते हुए चार शतक और चार अर्धशतक अपने नाम किए थे। जाहिर है बल्लेबाजों की इस लिस्ट में जोश बटलर टॉप पर रहेंगे। आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर देखें तो फिलहाल अपनी फॉर्म के चलते आलोचनाओं के शिकार हो रहे केएल राहुल का नाम आता है जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए 15 मुकाबलों में 616 रन बनाए थे। इस लिस्ट में नंबर 3 पर लखनऊ सुपरजाइंट्स के ही क्विंटन डिकॉक है जिन्होंने 15 मैचों में 508 रन बनाए। जिसके बाद भारत के तेज तर्रार ऑलराउंडर और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का नाम आता है जिन्होंने 15 मुकाबलों में 487 रनों का योगदान दिया। भारत के मौजूदा सुपरस्टार शुभमन गिल ने भी 16 पारियों में 483 रन बनाए थे।

बेस्ट औसत में कौन रहा था 'बेस्ट'-

बेस्ट औसत में कौन रहा था 'बेस्ट'-

लेकिन जब हम औसत की बात करते हैं तो आईपीएल 2022 में डेविड मिलर सबसे आगे निकल जाते हैं जिन्होंने गुजरात टाइटंस को खिताब जिताने में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 16 पारियों में 481 रन बनाए जिसमें वह 9 बार नॉट आउट रहे। इससे पता चलता है कि उन्होंने कितनी जबरदस्त फिनिशिंग की थी। उन्होंने 68. 71 की औसत से बल्लेबाजी की। दूसरे स्थान पर जॉस बटलर रहते हैं। तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार आते हैं जिन्होंने 55.50 की औसत से 333 रन बनाए थे। पिछले आईपीएल में अपने करियर को फिर से जीवंत करने वाले दिनेश कार्तिक ने भी 55 की औसत से बल्लेबाजी की थी। यहां नंबर पांच पर केएल राहुल होंगे जिन्होंने 51.3 के औसत से बल्लेबाजी की।

सबसे तेज रन किसने बनाए-

सबसे तेज रन किसने बनाए-

जब हम स्ट्राइक रेट की बात करते हैं तो चीजें और भी दिलचस्प हो जाती है क्योंकि यहां पर नंबर एक पर टिम डेविड का स्थान आता है। यहां हम ऐसे बल्लेबाजों को ले रहे हैं जिन्होंने कम से कम 150 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। टिम डेविड ने मुंबई इंडियंस की ओर से देर से चमकते हुए 216.27 के स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए थे। इसके बाद दिनेश कार्तिक का नंबर आता है जिन्होंने 183.33 के स्ट्राइक रेट के साथ 330 रन बनाए। वहीं लियाम लिविंगस्टोन ने पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 182.08 के स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए थे और अपनी मजबूत मांसपेशियों के चलते मशहूर कैरेबियाई धुरंधर आंद्रे रसेल ने 174.47 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए थे। नंबर पांच पर ग्लेन मैक्सवेल ने 169.10 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं। जहां जोश बटलर का कोई नाम नहीं है क्योंकि इसके बाद भी पंजाब किंग्स के जितेश शर्मा का नाम आता है जिन्होंने 163.63 के स्ट्राइक रेट से 234 रन बनाए हैं।

सबसे ज्यादा छक्कों में बटलर फिर टॉप पर-

सबसे ज्यादा छक्कों में बटलर फिर टॉप पर-

हालांकि जब आईपीएल 2022 में छक्के मारने की बात आती है तो जोश बटलर फिर से ऊपर पहुंच जाते हैं जिन्होंने 65 छक्के लगाए। उनके हमवतन लियाम लिविंगस्टोन ने 34 और आंद्रे रसेल ने 32 छक्के लगाए। यहां के एल राहुल भी 30 छक्के लगाने में कामयाब रहे और नंबर पांच पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन हैं जिन्होंने 26 छक्के लगाए थे।

किसका रहा टॉप स्कोर-

किसका रहा टॉप स्कोर-

पिछले सीजन के टॉप स्कोरर के मामले में क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 140 रनों की पारी खेली थी जो आईपीएल 2022 का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उसके बाद जो बटलर का नंबर आता है जिन्होंने 116 रन बनाए थे। रजत पाटीदार ने नाबाद 112 रनों की पारी खेली थी। फिर दोबारा जॉस बटलर का स्थान आता है जिन्होंने नाबाद 106 रन बनाए थे। केएल राहुल ने 2 बार 103 रनों का स्कोर बनाया था और वे दोनों ही बार नॉट आउट रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+