KKR vs SRH: हैरी ब्रूक को करनी होगी वापसी, जेसन रॉय भी खेल सकते हैं मैच, आज कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन

KKR vs SRH Today Match: आईपीएल 2023 में आज ईडन गार्डन पर केकेआर की टीम सनराइजर्स के सामने होगी। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है। आज सबसे ज्यादा रन कौन बना सकता है?

IPL 2023 KKR vs SRH

KKR vs SRH Batting Prediction: आईपीएल 2023 में आज 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में है। यह मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन पर होने जा रहा है। केकेआर की टीम रिंकू सिंह की जबरदस्त पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत कर आ रही है। सनराइजर्स ने भी पिछले मैच में पंजाब को हराया है।

1. जेसन रॉय- आज के मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो जेसन रॉय उपलब्ध है जिनको ओपनिंग में अफगानिस्तान के युवा विकेटकीपर गुरबाज की जगह पर भी खिलाया जा सकता है। रॉय एक बहुत ही जबरदस्त टी-20 बल्लेबाज है और अगर वे ओपनिंग में आते हैं तो पावरप्ले का बढ़िया इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. वेंकटेश अय्यर- वेंकटेश ने कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए पिछले मुकाबले में जबरदस्त 83 रनों की पारी खेली थी। नंबर 3 पर उनका फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है जहा उनकी बैटिंग और भी ज्यादा उपयोगी हो सकती है। अय्यर सीजन में बढ़िया फॉर्म में दिख रहे हैं।

Recommended Video

    IPL 2023: SRH की हार के बाद फैंस का फूटा गुस्सा, कहा 'Warner की बेइज्जती का मिला फल'| वनइंडिया हिंदी

    आज के मैच को लेकर ये भी पढ़िए- KKR vs SRH: रिंकू सिंह की कोलकाता लगाएगी जीत की हैट्रिक या हैदराबाद पलटेगी बाजी? जानें कौन जीतेगा आज का मैच

    3. हैरी ब्रूक- इंग्लैंड का यह स्टार बल्लेबाज अभी तक आईपीएल को समझने में नाकाम रहा है लेकिन उन्होंने अब पर्याप्त 3 मुकाबले खेल लिए हैं। उनकी टीम को 2 में हार मिली है ऐसे में यह सही वक्त है जब मॉडर्न क्रिकेट का यह धाकड़ बल्लेबाज अपने असली रंग में आए और लीग में मोटी रकम पर खरा उतरने की उम्मीद के दबाव को हटाकर बैटिंग करे।

    4. राहुल त्रिपाठी- राहुल काफी अनुभवी आईपीएल बल्लेबाज है जो सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए नंबर 3 पर जबरदस्त बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 48 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली थी और नॉट आउट रहे थे। त्रिपाठी बहुत ठोस बल्लेबाज भी हैं और आज उन पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नजर रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+