JioCinema का सर्वर डाउन! क्रिकेट फैंस का फूटा गुस्सा, कहा- फ्री का चक्कर ही बेकार है....
Fans Troll JioCinema For Poor Streaming Services: कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के दौरान जियो सिनेमा एप में कुछ दिक्कत देखने को मिली।

Fans Troll JioCinema For Poor Streaming Services: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल के 16वें सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए। इस मैच में केकेआअर को जीत के लिए 229 रन बनाने होंगे।
जियो सिनेमा में आई दिक्कत: केकेआर और हैदराबाद मैच के दौरान जियो सिनेमा एप पर कुछ परेशानी देखने को मिली। जियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म jio Cinema पर आईपीएल के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। लेकिन पहली बार जियो की स्ट्रीमिंग में दिक्कत देखने को मिली है।
दर्शकों ने किया ट्रोल: जियो सिनेमा के जरिए मैच देखने वाले फैंस सोशल मीडिया पर लगातार स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के दौरान भारतीय दर्शकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इस पर दर्शन भड़क गए और ट्विटर पर jio Cinema ट्रेंड होने लगा।
मीम्स हो रहे हैं शेयर: सोशल मीडिया पर जियो के जमकर मीम्स भी शेयर हो रहे हैं। लंबे समय तक फैंस सर्वर डाउन के कारण मैच का मजा नहीं उठा सकें। एक फैन ने जियो को टैग करते हुए लिखा कि ये फ्री का चक्कर ही बेकार है। इसके अलावा भी कई फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रियां जाहिर कर रहे हैं।
हैदराबाद ने बनाए 228 रन: मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए। कोलकाता नाइटराइडर्स को उसके होमग्राउंड पर जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य मिला है। केकेआर ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए।
हैरी ब्रूक ने जड़ा शतक: सनराइजर्स की तरफ से हैरी ब्रूक ने 56 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाने का काम किया। यह आईपीएल के इस सीजन का यह पहला शतक है। वहीं हैरी ब्रूक ने भी आईपीएल में अपना पहला शतक लगाने का कारनामा किया। कप्तान एडन मार्करम ने भी अर्धशतक जड़ने का काम किया।
अभिषेक शर्मा ने भी खेली कमाल की पारी: हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 17 गेंद पर 32 और हेनरिच क्लासेन ने छह गेंद पर नाबाद 16 रन बनाए। मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी को छोड़कर हैदराबाद के सभी बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है।
यहां देखें यूजर्स ने क्या कहा....












Click it and Unblock the Notifications