KKR vs RR Match Winner Prediction: इतिहास केकेआर के साथ, कौन जीतेगा आज का मैच

RR vs KKR Match Prediction: आज कोलकाता के ईडन गार्डंस में आईपीएल 2023 के 56वें मैच में केकेआर और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला। कौन होगा आज के मैच का विजेता।

IPL 2023 KKR vs RR Match

KKR vs RR Match Winner Prediction in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला है। राजस्थान की टीम पांचवें और कोलकाता की टीम छठे नंबर पर है। दोनों टीमों के लिए यह अहम मुकाबला है। देखते हैं आज का मैच कौन जीत सकता है।

हालिया फॉर्म- राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पिछले 5 में 4 मैच हारे हैं और वे तीन मैच लगातार हार कर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं और वे पिछले 5 में 3 मुकाबले जीत चुके हैं। फॉर्म में केकेआर की टीम निश्चित तौर पर भारी दिखाई दे रही है।

हेड हेड रिकॉर्ड- केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच अभी तक 27 मैच हुए हैं जिसमें कोलकाता की टीम ने 14 और राजस्थान रॉयल्स ने 10 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों में भी केकेआर की टीम ने तीन मैच जीते हैं। इस लिहाज से भी पलड़ा राजस्थान रॉयल्स का ही हल्का है।

ईडन गार्डंस में रिकॉर्ड- केकेआर की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस में 9 मैच खेले हैं जिसमें उनको 6 बार जीत मिली है। राजस्थान रॉयल्स को केवल दो बार ही जीत नसीब हुई है जबकि एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ था।

ईडन गार्डंस में दोनों टीमों का ओवरऑल रिकॉर्ड- केकेआर ने यहां 81 मैच खेले हैं और 47 में जीत मिली है। राजस्थान रॉयल्स ने यहां 11 मैचों में दो मुकाबले जीते हैं। यहां आरआर की परफॉर्मेंस खराब है। लेकिन अगर हम इस सीजन के मुकाबलों की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर हुए 5 मुकाबलों में केवल दो ही जीत पाई है। उन्हें पिछली बार यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत मिली थी।

कौन हो सकता है आज के मैच का विजेता- दोनों टीमों के रिकॉर्ड में एक बात साफ है कि कोलकाता की टीम आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स पर भारी पड़ती है। ईडन गार्डन में यह रिकॉर्ड और भी बेहतर हो जाता है और राजस्थान का प्रदर्शन कमतर हो जाता है। हालिया फॉर्म में भी राजस्थान रॉयल्स काफी पिछड़ रही है।

केकेआर के खिलाफ केवल यही बात है कि उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन में हुए पांच मुकाबलों में सिर्फ दो मैच जीते हैं। इन खामी को छोड़ दिया जाए तो आज के मैच की संभावित विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ही नजर आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+