KKR vs RCB: केकेआर और आरसीबी के बीच होगा कड़ा मुकाबला, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11
KKR vs RCB Match: केकेआर को अपनी पहली जीत का इन्तजार है। आरसीबी ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को पराजित किया था। निश्चित रूप से उनके हौसले बुलंद होंगे।

IPL 2023 KKR vs RCB Playing 11 Prediction: आईपीएल का कारवां अब कोलकाता पहुंच गया है। सीजन का नौवां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। केकेआर को अभी अपनी पहली जीत की तलाश है। वहीं आरसीबी ने पहले मैच में जीत दर्ज की थी। ऐसे में आरसीबी बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरेगी।
कोलकाता नाइटराइडर्स को अपने बैटिंग और गेंदबाजी दोनों विभाग में सुधार करना पड़ेगा। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बल्लेबाजी में जलवा दिखाया था। गेंदबाजी में उनसे भी सुधार की उम्मीद की जा सकती है। डेथ ओवर्स की गेंदबाजी आरसीबी के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। इस पर ध्यान देना होगा।
घरेलू मैदान होने के कारण केकेआर का प्रयास यही रहेगा कि मुकाबले में आरसीबी पर दबाव बनाने के लिए मजबूत इलेवन सामने उतारी जाये। हालांकि आरसीबी की टीम धाकड़ खिलाड़ियों से सजी हुई है। ऐसे में केकेआर लिए यह काम आसान नहीं होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
कोलकाता नाइटराइडर्स: नितीश राणा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, एन जगदीशन, रिंकू सिंह, मनदीप सिंह, लिटन दास, रहमानुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, डेविड वियसे, अनुकुल रॉय, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउथी, वैभव अरोड़ा, कुलवंत खेजरोलिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जेसन रॉय।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डू प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलेन, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसारंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोड़, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप, रीस टॉपली, हिमांशु शर्मा, माइकल ब्रेसवेल, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव।
संभावित प्लेइंग 11
केकेआर: नितीश राणा (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, मंदीप सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज़, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, टिम साउदी और वरुण चक्रवर्ती।
आरसीबी: फाफ डू प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, मिचेल ब्रेसवेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और आकाश दीप।












Click it and Unblock the Notifications