KKR vs RCB: ईडन गार्डंस में यह बल्लेबाज सिर्फ चौके-छक्के जड़ता है, आज भी बल्ले से बरसेगी आग
KKR vs RCB: आंद्रे रसेल के आंकड़े ईडन गार्डंस स्टेडियम में काफी बेहतरीन हैं। वह इस मैदान पर चौके और छक्कों में ही बात करते हैं। आरसीबी के खिलाफ उनकी बैटिंग देखने लायक होगी।

KKR vs RCB Match Prediction: कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में मेजबान केकेआर का मुकाबला फाफ डू प्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी से होना है। केकेआर पंजाब के खिलाफ हार के बाद अब दूसरा मैच खेलेगी। इसमें जीत दर्ज करते हुए 2 अंक जुटाने का लक्ष्य लेकर मेजबान टीम मैदान पर उतरेगी।
श्रेयस अय्यर के बाहर होने से केकेआर की बल्लेबाजी कमजोर पड़ी है। युवाओं के ऊपर बैटिंग का जिम्मा आ गया है। केकेआर की टीम में आंद्रे रसेल ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो तूफानी पारी खेलते हैं और उनका रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। ईडन गार्डंस स्टेडियम में रसेल के आंकड़े शानदार हैं।
आंद्रे रसेल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ईडन गार्डंस में उन्होंने महज 24 पारियों में 699 रन बनाये हैं। निचले क्रम में आने के कारण उनको ज्यादा गेंदों का सामना करने का मौका नहीं मिलता है। ईडन गार्डंस स्टेडियम में आंद्रे रसेल का औसत 41 और स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का है। उन्होंने 4 फिफ्टी जड़ी हैं।
आरसीबी के खिलाफ मैच में भी आंद्रे रसेल के बल्ले से रन आने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे खिलाड़ी केकेआर की टीम में शामिल हैं। सुनील नारेन भी अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं लेकिन उनसे ज्यादा उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। रसेल पर नज़रें जरुर रहेंगी।
श्रेयस अय्यर के चोटिल होकर बाहर होने की वजह से केकेआर की टीम को बल्लेबाजी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि जेसन रॉय टीम में शामिल किये गए हैं। वह प्लेइंग इलेवन में आएँगे, तब टीम की बल्लेबाजी लाइनअप में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। उनको अय्यर का रिप्लेसमेंट घोषित किया गया है।
केकेआर की टीम इस प्रकार है
नितीश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, एन जगदीशन, रिंकू सिंह, मनदीप सिंह, लिटन दास, रहमानुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, डेविड वियसे, अनुकुल रॉय, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउथी, वैभव अरोड़ा, कुलवंत खेजरोलिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जेसन रॉय।












Click it and Unblock the Notifications