Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - केकेआर vs पंजाब
IPL 2023 Kal Ka Match, KKR vs PBKS Kaun Jita: आईपीएल में सोमवार को केकेआर और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसे आखिरी गेंद पर केकेआर ने अपने नाम कर लिया।

IPL 2023 Kal Ka Match, KKR vs PBKS Kaun Jita: सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स शानदार जीत हासिल की। केकेआर की टीम ने 180 रनों को आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर हासिल कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस में खुद को बरकरार रखा है।
प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग: केकेआर ने जीत के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में नंबर छह पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स के लिए इस हार के साथ ही आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है। पंजाब को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आने वाले सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं केकेआर को भी अपने सभी मैचों को जीतना होगा। आने वाले मुकाबले बेहद दिलचस्प हो गए हैं।
केकेआर की ताबड़तोड़ शुरुआत: 180 रनों का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को जेसन रॉय ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। जेसन रॉय ने 24 गेंदों में 38 रन जड़कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई। रहमनुल्ला गुरबाज और जेसन रॉय अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन रहमनुल्ला गुरबाज इस बीच एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए।
राणा का चला बल्ला: कप्तान नीतीश राणा ने केकेआर के लिए एक बार फिर कमाल की बल्लेबाजी की। नीतीश राणा ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। उनकी शानदार पारी की बदौलत केकेआर ने पंजाब के खिलाफ अपनी रन चेज को तेज गति से बरकरार रखा।
केकेआर के सामने 180 रनों का लक्ष्य: पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने पंजाब ने 20 ओवर में 180 रन का लक्ष्य रखा था। पंजाब के कप्तान शिखऱ धवन ने आईपीएल 2023 का अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। शाहरुख खान और हरप्रीत बराड़ ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।
धवन ने खेली कप्तानी पारी: पंजाब के लिए शिखर धवन और जितेश शर्मा के बीच 38 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी की। पंजाब के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज केकेआर के खिलाफ फ्लॉप रहे। प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे और लियाम लिविंगस्टोन ने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। बीच के ओवरों में पंजाब की बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आई।












Click it and Unblock the Notifications