IPL 2023: हरभजन ने बटलर को बताया दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज, कैफ ने किसको बताया आईपीएल का खलीफा
IPL 2023 Top Batter: जोस बटलर ने अपने खेल से आईपीएल में चार चांद लगाए हैं तो वहीं मोहम्मद कैफ ने एक और बल्लेबाज को इस लीग का खलीफा बताया है।

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल के पिछले सीजन की तरह मौजूदा सीजन में भी जोस बटलर के बल्ले से रनों का बहाव जारी है। राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। वे पिछले सीजन के ऑरेंज कैप विजेता थे और इस बार भी उन्होंने चार मैच में तीन अर्धशतक लगाते हुए 204 रन बना दिए हैं।
वैसे तो बटलर से ऊपर शिखर धवन और डेविड वॉर्नर जैसे बल्लेबाज मौजूद है लेकिन इन खिलाड़ियों का स्ट्राइक रेट बटलर (170) के सामने कुछ भी नहीं है। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने जोस बटलर को मौजूदा समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट के शो पर बात करते हुए कहा कि बटलर क्रीज का परफेक्ट तरीके से इस्तेमाल करते हैं।
हरभजन सिंह- बटलर ने राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भी 36 गेंद पर 52 रन बनाए थे और इस मैच में हार-जीत के अंतर (3 रन) के हिसाब से ये बहुत अहम पारी थी। हरभजन कहते हैं कि, मैं बटलर की तारीफ में जो भी शब्द कहूं वह कम है। वह क्रिकेट के प्रॉपर बल्लेबाज है जो क्रीज को परफेक्शन के साथ इस्तेमाल करते हैं। उनके पास शानदार तकनीक है और वह और तेज और स्पिन के खिलाफ बहुत बढ़िया फुटवर्क रखते हैं। मेरे लिए तो वे इस समय दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज है।"
जोस बटलर के प्रदर्शन के चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम का स्तर पिछले सीजन से अब तक काफी ऊंचा उठा है और ये मौजूदा सीजन में सबसे बेहतरीन टीम में से एक दिखाई दे रही है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 4 में से अपने तीन मैच जीते हैं जिसमें उनको 6 अंक मिले हैं और सबसे अच्छे रन रेट के आधार पर यह टीम नंबर एक पर है। अगर बटलर इसी तरह से रन बनाते गए तो आरआर की टीम इस बार भी आसानी से प्लेऑफ का सफर तय करेगी। पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने फाइनल का सफर तय किया था।
कैफ ने किसको बताया लीग का खलीफा- वही मोहम्मद कैफ ने शिखर धवन को आईपीएल का खलीफा बताया है। पंजाब किंग्स के कप्तान 3 मैचों में 225 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं। स्टार स्पोर्ट पर बात करते हुए कैफ कहते हैं, "पंजाब की बॉलिंग अच्छी है और उनके पास मौजूदा सीजन में टॉप-4 में अपनी जगह बनाने का मौका है। शिखर धवन आईपीएल के खलीफा है। वह अच्छी फॉर्म में हैं और अपनी टीम को आगे बढ़कर लीड कर रहे हैं।" बता दें आज पंजाब किंग्स का मुकाबला अपने होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस से है।












Click it and Unblock the Notifications