GT vs RR Toss: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों में हुए बड़े बदलाव, जानें प्लेइंग 11
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Toss Updates: आईपीएल के 23वें मुकाबले में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखा जा सकता है।

GT vs RR, 23rd Match, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की कोशिश गुजरात को कम से कम स्कोर पर यहां रोकने की होगी।
ट्रेंट बोल्ट की वापसी: राजस्थान रॉयल्स की टीम में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की वापसी हुई है। जेसन होल्डर की जगह बोल्ट को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम से विजय शंकर को बाहर का रास्ता दिखाया गया। विजय शंकर की जगह अभिनव मनोहर को टीम में जगह दी गई है।
गुजरात टाइटंस ने तोड़ा था सपना: पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स का चैंपियन बनने का सपना गुजरात टाइटंस ने तोड़ा था। गुजरात ने फाइनल मैच में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। गुजरात इस सीजन भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।
राजस्थान को पहली जीत की तलाश: गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स अभी तक 3 बार आमने सामने हुई है। इन तीनों ही मुकाबलों में गुजरात की टीम ने बाजी मारी थी। राजस्थान आज पहला जीत दर्ज करना चाहेगी।
ऐसा रहा है प्रदर्शन: इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। गुजरात और राजस्थान की टीम ने इस सीजन खेले गए 4 में से 3 मैच जीते हैं। गुजरात को एक हार सिर्फ केकेआर के खिलाफ झेलनी पड़ी थी, जिसमें रिंकू सिंह ने एक ओवर में 5 छक्के जड़ने का कारनामा किया था।
दोनों टीमें मजबूत: पिछले साल की तरह इस सीजन भी दोनों टीमें काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है। राजस्थान अंक तालिका में पहले स्थान पर है जबकि गुजरात तीसरे स्थान पर काबिज है। ऐसे में गुजरात के पास आज टॉप पर पहुंचने का शानदार मौका होगा। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात इस मैच को जीतने के लिए दमखम दिखाएगी।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications