GT vs RR: शुभमन गिल और मिलर की तूफानी बैटिंग, गुजरात ने बनाया चुनौतीपूर्ण स्कोर

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: गुजरात की शुरुआत खराब रही लेकिन शुभमन गिल और डेविड मिलर ने टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।

GT vs RR

GT vs RR Match Score in Hindi: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 7 विकेट पर 177 रनों का स्कोर खड़ा किया। गुजरात की टीम के लिए शुभमन गिल और डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। साई सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन वह इसे बरकरार रखने में नाकाम रहे और 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल ने मिलकर धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय भागीदारी की। हार्दिक पांड्या 19 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। गिल ने मोर्चा संभालकर रखा और 33 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। गिल को संदीप शर्मा की गेंद पर जोस बटलर ने कैच कर वापस भेजा।

अंतिम ओवरों में डेविड मिलर ने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह 30 गेंदों का सामना कर 46 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अभिनव मनोहर ने 13 गेंदों में 27 रनों का कैमियो खेला। इस तरह गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट पर 177 रनों का स्कोर हासिल कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज संदीप सरमा रहे। संदीप शर्मा ने कुल 2 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, एडम जैम्पा और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला। देवदत्त पडीक्कल को चहल की गेंदबाजी के बाद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बुला लिया गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+