GT vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस में रोमांचक मैच, नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट
GT vs MI Match: गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा। मौसम से भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। रनों की बारिश होगी।

GT vs MI Pitch and Weather: गुजरात टाइटंस की टीम एक बार फिर से अपने घरेलू मैदान पर पहुँच गई है। मंगलवार को गुजरात की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। मुंबई इंडियंस की टीम अपनी चौथी जीत की तलाश में होगी। गुजरात टाइटंस पांचवीं जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी।
गुजरात ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेलकर 4 में जीत दर्ज की है। टाइटंस 8 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने लगातार तीन जीत के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ एक हार का सामना किया। 6 अंकों के साथ मुंबई सातवें स्थान पर है।
मुंबई इंडियंस की बैटिंग में गहराई है। ओपनिंग में रोहित शर्मा, ईशान किशन हैं। उनके बाद तिलक वर्मा, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ी टीम में हैं। सबसे खास बात यह है कि मुंबई इंडियंस का हर खिलाड़ी शानदार फॉर्म में नज़र आ रहा है। गुजरात को इनसे बचना होगा।
गुजरात के लिए शुभमन गिल ने कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं। उनके अलावा हार्दिक पांड्या भी बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। डेविड मिलर फिनिश करने के लिए तैयार हैं। गुजरात की टीम सामूहिक प्रयास करते हुए जीतती है। इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
GT बनाम MI पिच रिपोर्ट
गुजरात और मुंबई के बीच मुकाबले में एक सपाट पिच देखने को मिल सकता है। गुजरात की टीम घर में खेल रही है, ऐसे में बैटिंग पिच की उम्मीद की जा सकती है। इसके अलावा टॉस जीतकर पहले खेलने वाली टीम को 200 के करीब रन बनाने के बारे में सोचना होगा। गति में मिश्रण से गेंदबाज बच सकते हैं।
GT बनाम MI मौसम अपडेट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौसम साफ़ रहने के आसार हैं। तापमान की बात की जाए, तो यह 26 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिन में गर्मी के बाद शाम के समय तापमान में गिरावट रहेगी। दोनों ही टीमों के बीच एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications