Fantasy Cricket, GT vs MI मैच बेस्ट फैंटेसी टीम, सेकंड क्वालीफायर में कौन होंगे आज के 11 सुपरस्टार

GT vs MI Match Fantasy Tips: आईपीएल 2023 के सेकंड क्वालीफायर मैच में बेस्ट फेंटेसी 11 कैसी हो सकती है। आइए जानते हैं कौन होंगे आज के बेस्ट बॉलर, बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर, कप्तान और उप कप्तान में टॉप के खिलाड़ी

IPL 2023 GT vs MI Match Fantasy Tips

GT vs MI Match Fantasy Tips in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज दूसरा क्वालीफायर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने जा रहा है। यह मैच गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। आइए देखते हैं आज के मैच की फेंटेसी टीम कैसी हो सकती है

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस फेंटेसी टीम टिप्स- टॉप बल्लेबाज

1. सूर्यकुमार यादव- यादव मुंबई इंडियंस के लिए टॉप फॉर्म में हैं, जिन्होंने आईपीएल के प्लेऑफ में 33.5 के औसत और 128. 23 के स्ट्राइक रेट के साथ दो अर्धशतक भी लगाए हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने इन मैचों के दौरान 268 रन भी बनाए हैं। ये भी नहीं भूलना चाहिए कि सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में बहुत ही विस्फोटक फॉर्म में चल रहे हैं।

2. डेविड मिलर- गुजरात टाइटंस का यह बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 पारियों में 40.44 की औसत और 141.63 के स्ट्राइक रेट के साथ 364 रन बना चुका है।

3. शुभमन गिल- गुजरात टाइटन के ओपनर ने अपनी पिछली पांच पारियों में 347 रन बनाए हैं और वे आईपीएल प्लेऑफ के 8 मैचों में 306 रन बना चुके हैं जिसमें उनका औसत 43.71 रहा है।

जीटी बनाम एमआई- टॉप विकेट कीपर

4. ईशान किशन- मुंबई इंडियंस के इस युवा ने आईपीएल प्लेऑफ की 5 पारियों में 51.33 की औसत और 130.51 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस, दूसरा क्वालीफायर मुकाबला, फेंटेसी इलेवन- ऑल राउंडर

5. कैमरन ग्रीन- ग्रीन ने मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाजी की है और मैच विजेता साबित हुए हैं। वे कुछ ओवर गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

6. हार्दिक पांड्या- गुजरात टाइटंस का कप्तान आज की परिस्थितियों में बेहतर कर सकता है और वे तीन या चार नंबर पर आ सकते हैं। गेंदबाजी के लिए अगर हार्दिक पूरी तरह फिट है बॉलिंग में ओपन भी कर सकते हैं।

7. राशिद खान- गुजरात टाइटंस के टॉप स्पिनर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 मुकाबलों में 18 विकेट चटकाए हैं और अपने पिछले मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 विकेट लेने के अलावा 32 गेंदों पर 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस, सेकंड क्वालीफायर मैच, फेंटेसी टिप्स- टॉप बॉलर

8. पीयूष चावला- मुंबई इंडियंस का टॉप गेंदबाज प्लेऑफ में 8 मैचों में 10 विकेट चटकाने का अनुभव रखता है और इसके अलावा उन्होंने अपने आईपीएल करियर में हार्दिक पांड्या, विजय शंकर और डेविड मिलर को दो बार आउट किया हुआ है।

9. आकाश मधवाल- एमआई के इस गेंदबाज के बारे में सभी चर्चा कर रहे हैं और उनको आज के मैच में किसी भी हालत में आप अपनी फेंटेसी टीम में रखेंगे।

10. मोहम्मद शमी- मोहम्मद शमी जबरदस्त लग रहे हैं और वे आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।शमी ने इस आईपीएल में 26 विकेट हासिल किए हैं और वह अहमदाबाद के पावर प्ले में बहुत घातक साबित हो सकते हैं।

11. मोहित शर्मा- गुजरात टाइटंस का एक और अनुभवी गेंदबाज आज अपना कमाल दिखाना चाहेगा जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 मैचों में 15.04 के स्ट्राइक रेट के साथ 26 विकेट चटकाए हैं।

कप्तान व उपकप्तान के तौर पर टॉप दावेदार कौन दिख रहे हैं-

आज के मुकाबले में शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और राशिद खान कप्तान व उप-कप्तान के तौर पर टॉप चॉइस नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+