GT vs LSG: राशिद खान का सनसनीखेज कैच कुछ मिनटों में वायरल, कोहली ने कहा बेस्ट कैच
GT vs LSG: राशिद खान के कैच के बाद ही लखनऊ का विकेट पतन शुरू हुआ था। गुजरात की जीत में इस कैच की बड़ी भूमिका है।

GT vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पा लेकिन उनके दोनों ओपनरों ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मेयर्स और डी कॉक की भागीदारी के समय लखनऊ की टीम मैच में थी। इसे रोकने का काम राशिद खान के एक कैच ने किया। कोहली ने भी इसे बेस्ट कैचों में एक बताया और इन्स्टाग्राम स्टोरी डाली।
मेयर्स 48 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनको मोहित शर्मा की गेंद पर राशिद खान ने लपका। राशिद खान ने एक बेहद मुश्किल कैच को लपकते हुए इस खतरनाक साझेदारी को तोड़ने में मदद की। इसके बाद मुकाबला गुजरात के लिए आसान होता चला गया।
मोहित की धीमी गेंद को मेयर्स ने पुल किया लेकिन टाइम नहीं कर पाए। गेंद मिडविकेट की तरफ हवा में चली गई। राशिद खान स्क्वेयर लेग से दौड़ते हुए आये और फिसलते हुए इस गेंद को पकड़ने में सफल रहे। वह गिरते समय भी गेंद की तरफ देखते रहे और कैच लेकर ही माने। इस कैच ने लखनऊ का कम खराब कर दिया।
राशिद खान का सनसनीखेज कैच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर राशिद खान के कैच को लेकर जोरदार चर्चा देखने को मिली। फैन्स को भी उनका यह अंदाज खासा पसंद आया। काइल मेयर्स और डी कॉक ने एक समय तूफानी बल्लेबाजी की थी।
गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 227 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। आईपीएल में इतना बड़ा लक्ष्य हासिल करना कभी आसान नहीं होता। शुभमन गिल ने नाबाद 94 रनों की पारी खेली। उनके अलावा साहा ने भी तूफानी अंदाज में 81 रनों की पारी खेली।
गुजरात की इस सीजन यह आठवीं जीत रही। इस जीत के साथ ही गुजरात के अंक तालिका में 16 अंक हो गए हैं। प्लेऑफ़ से गुजरात एक कदम दूर है। अगले मैच में जीत दर्ज करते ही गुजरात की टीम इस सीजन प्लेऑफ़ में जाने वाली पहली टीम बन जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications