GT vs LSG: गुजरात टाइटंग लगभग प्लेऑफ़ में पहुंची, लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर आठवीं जीत दर्ज की
GT vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज फ्लॉप हो गये। गुजरात की टीम प्लेऑफ़ में लगभग पहुँच गई है। फ़िलहाल अन्य टीमों का प्रदर्शन देखना होगा।

GT vs LSG: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में अपनी आठवीं जीत दर्ज कर लगभग प्लेऑफ़ का सफर तय कर लिया। हालांकि अभी पूरी तरह से ऐसा नहीं हुआ है लेकिन गुजरात एक कदम दूर है। लखनऊ सुपर जायंट्स को गुजरात ने 56 रनों से मुकाबला हरा दिया। गुजरात ने 2 विकेट पर 227 रन बनाये। लखनऊ ने 7 विकेट पर 171 का स्कोर हासिल किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने गुजरात को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। साहा ने 20 गेंदों में ही फिफ्टी जमा दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रनों की भागीदारी की। आईपीएल में पहले विकेट के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी भागीदारी रही।
साहा अपने शतक के करीब जाकर आउट हो गए। वह 43 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन बनाकर आउट हुए। उनके बा गिल ने भी धमाका करते हुए फिफ्टी के बाद भी तेज खेलना जारी रखा। हालांकि गिल का दुर्भाग्य रहा कि पूरे ओवर खेलकर वह 51 गेंद में 94 रन बनाकर नाबाद लौटे।
हार्दिक पांड्या ने 25 और डेविड मिलर ने नाबाद 21 रन बनाये। इस तरह हर बल्लेबाज ने अपना योगदान देते हुए गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 227 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए लखनऊ ने भी तूफानी शुरुआत की। काइल मेयर्स और डी कॉक ने मिलकर पहले विकेट के लिए धमाकेदार 88 रनों की भागीदारी की। मेयर्स को 48 के निजी स्कोर पर आउट कर मोहित शर्मा ने इए भागीदारी को तोड़ दिया। उनके बाद बैटिंग के लिए हूडा आए।
पहला विकेट गिरने के बाद लखनऊ की बैटिंग धीमी पड़ गई। दीपक हूडा 11 रन बनाकर बनाकर चलते बने। स्टोइनिस भी 4 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि दूसरे छोर पर डी कॉक फिफ्टी जड़कर खड़े रहे। इसके बाद आवश्यक रन रेट बढ़ता गया और लखनऊ सुपर जायंट्स दबाव में आ गई। यहां से डी कॉक 70 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
अंत में आयुष बदोनी ने 21 रन बनाये और लखनऊ 7 विकेट पर 171 का स्कोर हासिल कर पाई। गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 29 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये। शमी को एक विकेट मिला। वह पर्पल कैप होल्डर बन गए। राशिद खान और नूर अहमद को भी 1-1 विकेट मिला।












Click it and Unblock the Notifications