IPL 2023: आज GT और KKR के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट

GT vs KKR Pitch Report: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। मौसम पूरी तरह से साफ़ होगा।

IPL 2023

GT vs KKR Pitch and Weather Report in Hindi: गुजरात टाइटंस रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। गुजरात के खिलाफ केकेआर की टीम है। इस सीजन अब तक गुजरात ने प्रभावित करने वाला खेल दिखाया है। गुजरात टाइटंस के लिए हर विभाग ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया है।

दूसरी तरफ केकेआर ने पहले मैच में हार झेलने के बाद तगड़ी वापसी की और आरसीबी को ईडन गार्डंस में जोरदार पटखनी दी। इस जीत से केकेआर के हौसले निश्चित रूप से बुलंद होंगे। हालांकि घरेलू क्राउड होने की वजह से गुजरात को निश्चित रूप से एडवांटेज रहेगा। दोनों टीमें सॉलिड हैं और बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को जीत दर्ज करने का मौका मिलेगा।

तालिका की दृष्टि से देखा जाए, तो गुजरात के पास दो मैचों में कुल 4 अंक हैं और तालिका में तीसरा स्थान है। केकेआर की टीम के पास दो मैचों में 2 अंक हैं और तालिका में छठा स्थान है।

GT बनाम KKR मैच में कैसा रहेगा मौसम
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौसम साफ़ रहेगा और एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा मुकाबला दोपहर में होने की वजह से ओस की समस्या भी नहीं रहेगी।

GT बनाम KKR मैच की पिच रिपोर्ट
गुजरात और केकेआर के बीच मुकाबले में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलने के पूरे आसार हैं। गुजरात की टीम घरेलू मैदान पर मजबूती से खेलती है। गेंदबाजों के लिए मदद नहीं रहेगी लेकिन स्पिनर रन रोकने में सहायक हो सकते हैं। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जा सकता है। अहमदाबाद में बाद में बल्लेबाजी करने का फैसला सही हो सकता है। हालांकि पहले खेलने वाली टीम को एक बड़ा स्कोर बनाने के बारे में सोचना होगा। चेज करने में गुजरात की टीम शानदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+