GT vs CSK: चेन्नई के खिलाफ गुजरात ने फेंकी 34 डॉट गेंद, अब लगाए जाएंगे 17000 पेड़, जानें वजह

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, Qualifier 1: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात के गेंजबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात ने चेन्नई को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने का काम किया।

ipl 2023

GT vs CSK, Qualifier 1, Indian Premier League 2023: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को क्वालिफायर-1 में 172 रनों पर रोक दिया। फाइनल में पहुंचने के लिए गुजरात टाइटंस के सामने 173 रनों का लक्ष्य है। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की कोशिश गुजरात को इतने रन बनाने से रोकने की होगी।

गुजरात ने फेंकी 34 डॉट गेंद: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने कुल 34 डॉट गेंद फेंकी। गुजरात की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चार ओवर के अपने स्पेल में 7 के इकॉनोमी से 28 रन खर्चे। इस दौरान उन्होंने दो बड़े विकेट भी झटकने में कामयाबी हासिल की। मोहित शर्मा और नूर अहमद ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया।

हर डॉट गेंद पर 500 पेड़: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने प्लेऑफ मुकाबलों को लेकर एक नया अभियान चलाया है। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी जितनी भी डॉट गेंदें फेंकेंगे उसका फायदा पर्यावरण को मिलेगा। बीसीसीआई हर डॉट गेंद पर 500 पेड़ लगाएगा। गुजरात ने 34 डॉट गेंद फेंकी है यानी बीसीसीआई इसके बदले 17000 पेड़ लगाने का काम करेंगे।

पेड़ की इमोजी: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस मैच के दौरान हर डॉट गेंद के बाद पेड़ का एक इमोजी दिखाई दे रहा है। इस इमोजी का मतलब बीसीसीआई द्वारा लगाए जाने वाले पेड़ों से है। बता दें कि प्लेऑफ में फेंकी गई प्रत्येक डॉट गेंद के लिए 500 पेड़ लगाए जाएंगे। जिससे आने वाले समय में लोगों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

गुजरात टाइटंस को 173 रन का लक्ष्य: टॉस हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। इसके अलावा डेवोन कॉन्वे ने भी 40 रनों की धीमी पारी खेली। पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी होने के बाद चेन्नई की टीम पारी की समाप्ती तेजी के साथ नहीं कर सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+