Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - चेन्नई vs गुजरात

IPL 2023 Kal Ka Match, GT vs CSK Kaun Jita: आईपीएल में मंगलवार को खेले गए पहले क्वालीफायर मैच में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मार ली है।

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings

IPL 2023 Kal Ka Match, GT vs CSK Kaun Jita: गुजरात के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले क्वालीफायर में जीत दर्ज कर लिया है। इस जीत के साथ ही चेन्नई आईपीएल के 16वें सीजन में अपनी जगह बनाने में सफल रही। गुजरात को 15 रनों से हराकर चेन्नई ने धमाकेदार अंदाज में फाइनल में एंट्री कर लिया है। गुजरात टाइटंस दो साल के इतिहास में पहली बार ऑल आउट हुई है।

गुजरात की खराब बल्लेबाजी: पूरे सीजन दमदार प्रदर्शन करन वाले गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज इस अहम मुकाबले में बल्ले से अपनी छाप नहीं छोड़ सके। गुजरात के लिए राशिद खान के अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। राशिद खान ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए। लेकिन वह टीम को जीत के दहलीज तक नहीं पहुंचा सके।

10वीं बार फाइनल में: क्वालिफायर-1 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराया। चेन्नई की टीम 10वीं बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 157 रन पर सिमट गई।

साहा-पंड्या फ्लॉप: इस बड़े मैच में गुजरात टाइटंस को अपने कप्तान हार्दिक पंड्या से बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन हार्दिक पंड्या बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप रहे। चेन्नई सुपरकिंग्स को पहली सफलता दीपक चाहर ने दिलाई। ऋद्धिमान साहा चाहर की गेंद पर खराब शॉट खेलकर कैच आउट हो गए। इसके बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक को महीश तीक्षणा ने पवेलियन भेजने का काम किया।

पहली बार ऑल आउट हुई टीम: श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका को गुजरात ने इस मैच में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था। उन्होंने शुभनम गिल के साथ पारी को संभालने का काम किया। लेकिन अपनी छोटी पारी को बड़ी में तब्दील नहीं कर सके और गुजरात की परेशानी यहां से बढ़ती चली गई। चार बार चैंपियन बनने वाली चेन्नई की टीम ने 172 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऑल आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+