'उस रात खूब रोए थे MS Dhoni, ये बात कोई नहीं जानता', हरभजन सिंह का चौंकाने वाला खुलासा
MS Dhoni cried: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों की कोशिश इस मैच को जीतकर फाइनल में एंट्री पाने की होगी।

Harbhajan Singh on Ms dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स अब तक चार बार खिताब जीत चुकी है। धोनी का कनेक्शन चेन्नई की टीम से बेहद खास रहा है। धोनी के साथ कई भारतीय खिलाड़ियों को चेन्नई के लिए खेलने का मौका मिला है। इन खिलाड़ियों के लिस्ट में पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम भी शामिल हैं।
चेन्नई जीत सकती है खिताब: महेंद्र सिंह धोनी की कोशिश टीम को अपनी कप्तानी में पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनाने की होगी। धोनी की कप्तानी में अब तक टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। गुजरात के खिलाफ पहले क्वालीफायर मुकाबला टीम को अपने होमग्राउंड पर खेलना है। जिसका फायदा चेन्नई के खिलाड़यों को मिल सकता है।
चेन्नई के लिए खेल चुके हैं भज्जी: अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2018 में चेन्नई की टीम ने दो साल बैन के बाद आईपीएल में वापसी की थी। साल 2016 और 2017 सीजन में चेन्नई की टीम आईपीएल नहीं खेल पाई थी और एमएस धोनी उन दो सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम के लिए खेले थे।
भज्जी ने याद किया पुराना किस्सा: हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स हिंदी कमेंट्री स्टूडियो में बात करते हुए कहा कि धोनी को लेकर एक बताना चाहूंगा। साल 2018 में जब सीएसके ने 2 साल के बैन के बाद आईपीएल में वापसी की थी, तब टीम डिनर हुआ था। मैंने वो कहावत सुनी है कि 'आदमी रोते नहीं हैं', लेकिन एमएस धोनी उस रात रोए थे। वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे।
इमरान ताहिर ने भी किया कंफर्म: हरभजन सिंह ने कहा कि उस रात के बारे में शायद ही कोई जानता होगा, क्यों इमरान ताहिर? हरभजन सिंह के साथ कमेंट्री पैनल में इमरान ताहिर थे जो खुद उस साल चेन्नई की टीम में शामिल थे। हरभजन सिंह की बात पर ताहिर ने कहा कि हां, बिल्कुल..उस समय में वहीं मौजूद था और वह धोनी के लिए बहुत ही भावनात्मक क्षण था।
धोनी के दिल के करीब चेन्नई: भज्जी और इमरान ताहिर ने माना कि धोनी के लिए चेन्नई की टीम बहुत स्पेशल है। उन्होंने बताया कि हमने 2 साल बाद वापसी की और ट्रॉफी जीती। हमारी टीम को बूढ़े का टैग दिया गया था और मैं उस सीजन में टीम में था, लेकिन हमने खिताब जीता। मुझे उस जीत पर बहुत गर्व है। बता दें कि चेन्नई के पास पांचवीं बार ट्रॉफी जीतने का मौका है।












Click it and Unblock the Notifications