IPL 2023: फाइनल में ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की जोड़ी ने मचाया गदर, गेंदबाजों की उधेड़ी बखियां
Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: आईपीएल के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की जोड़ी ने कमाल की शुरुआत दिलाई।

CSK vs GT, Final, Indian Premier League 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। बारिश से प्रभावित मैच में चेन्नई को जब तेज गति से रनों की जरूरत थी तो दोनों ही बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने का काम किया।
15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य: चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले को जीतने के लिए 15 ओवर में 171 रनों की जरूरत है। ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की जोड़ी ने चेन्नई को तेज शुरुआत दिलाने में सफलता हासिल की है। इस पूरे सीजन इन दोनों बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है।
चार ओवर में 50 पार: बारिश के कारण मैच छोटा किया गया और पावरप्ले सिर्फ चार ओवर का ही था। चेन्नई की टीम ने पावरप्ले में 50 से अधिक रन बनाकर टीम को एक तेज शुरुआत दिलाई। चेन्नई को इस मैच को जीतने के लिए हर ओवर में बड़े शॉट्स लगाने होंगे। चेन्नई के पास कई बड़े हिटर मौजूद हैं।
74 रनों की साझेदारी: ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। ऋतुराज गायकवाड़ 16 गेंदों में 26 रन बनाकर नूर अहमद की गेंद पर राशिद खान को कैच थमा बैठे। अपनी इस पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाने का काम किया।
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।












Click it and Unblock the Notifications