MI vs SRH Bowling Prediction: प्लेऑफ के भाग्यविधाता मैच में कौन बॉलर्स लेंगे सबसे ज्यादा विकेट
Fantasy Cricket Tips in Hindi: आज आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का अंतिम लीग मैच है प्लेऑफ के लिए महत्वपूर्ण मुकाबले में कौन गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट ले सकता है।

MI vs SRH Fantasy Cricket Tips: आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम प्लेऑफ के लिए मुकाबला करने जा रही है। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होगा। अगर मुंबई की टीम इस मुकाबले में भारी अंतर से जीत दर्ज करती है तो उनके आगे जाने के चांस बढ़ जाएंगे।
इसके लिए गेंदबाजों को दमखम लगाना होगा। हैदराबाद के पास भी कुछ अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं। आइए देखते हैं दोनों टीमों के कौनसे गेंदबाज आज वानखेडे में कमाल कर सकते हैं-
1. जेसन बेहरेनडॉर्फ- बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अभी तक 9 मैचों में 14 विकेट लिए हैं जिसमें से आठ विकेट पावरप्ले के दौरान आए हैं। यह बॉलर अभी तक बढ़िया गेंदबाजी करने में कामयाब रहा है और उन्होंने अपने पिछले 3 मैचों में 6 विकेट निकाले हैं जो उन्हें इनफॉर्म गेंदबाज भी बनाता है और आज उन पर निश्चित तौर पर एमआई की निर्भरता बनी रहेंगी।
2. पीयूष चावला- मुंबई इंडियंस का यह स्पिनर 13 मैचों में 20 विकेट लेकर अपनी ओर से पूरा अनुभव झोंक चुका है और टीम में बड़े-बड़े नामों की गैरमौजूदगी की भरपाई करने की पूरी कोशिश कर रहा है। पीयूष चावला आईपीएल में 177 विकेट ले चुके हैं और उनके पास हर तरह की परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का अनुभव है।
उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 विकेट लिए हैं और वानखेड़े स्टेडियम में भी वे 12 विकेट चटका चुके हैं
3. भुवनेश्वर कुमार- भुवी सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी गेंदबाज हैं। अपने टीम के लिए उनका सीजन में बेस्ट प्रदर्शन रहा है। इसके अलावा एमआई के खिलाफ भी इनका रिकॉर्ड बढ़िया रहा है जिसमें उन्होंने 17 मैचो में 20 विकेट भी चटकाए हैं।
साथ मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह गेंदबाज 19.25 से गेंदबाजी औसत से बॉलिंग करता है।
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार












Click it and Unblock the Notifications