DC vs MI: दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार यादव को रवि शास्त्री की सलाह, बताया कैसे लगेंगे हिट
DC vs MI: आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। जीत की उम्मीद के साथ मैदान में उतरने जा रही दोनों टीमों के बीच आज शाम 7:30 से मैच शुरू होगा।

DC vs MI, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में मुंबई इ़ंडियंस का खराब प्रदर्शन फ्रेंचाइजी के लिए चिंता का गंभीर विषय बना हुआ है। पांच बार की चैंपियन टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में ही बुरी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के तुफानी बल्लेबाजी सूर्यकुमार यादव भी कोई कमाल नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने फ्लॉप चल रहे स्टार बल्लेबाज यादव को लीग में अपने खराब प्रदर्शन से उबरने के लिए शुरुआत में अधिक धैर्य रखने की सलाह दी है।
रवि शास्त्री ने सूर्यकुमार को दी क्रीज पर अपने पैर जमाए रखने की सलाह
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने 360 डिग्री शॉट और 175 से अधिक स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाने वाले सूर्यकुमार तुरंत अटैक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन शास्त्री ने उन्हें क्रीज पर अपने पैर जमाने के लिए समय लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि, 'एक अच्छी हिट के साथ ही क्रीज पर थोड़ा सा समय देना चाहिए। कम से कम छह या आठ गेंद रुकने के बाद उन्हें फिर से एक अच्छे शॉट की तलाश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, ''सूर्यकुमार का मुश्किल दौर खत्म होने वाला है। सुरंग के अंत में रौशनी होती है। वह बहुत जल्द इस रोशनी को देखेंगे और मौके को भुनाने में पूरी तरह सफल होंगे।'
खराब फॉर्म से जुझ रहे हैं सूर्यकुमार यादव
दरअसल, सूर्यकुमार यादव विश्व के नंबर 1 टी20ई बल्लेबाज हैं, लेकिन हाल के मैचों में उन्हें हाथ खोलने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है, पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय मैच में सूर्यकुमार पहली गेंद पर शून्य पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद 32 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के लिए 15 और दूसरे में सिर्फ एक रन ही बनाया, ऐसे में अगर मुंबई को खिताब की ओर देखना है तो सूर्यकुमार को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। उम्मीद है कि आज दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ वह अपनी दमदार वापसी करेंगे।
Recommended Video
जीत दर्ज करने के लिए बेताब हैं दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। आज के मैच में दोनों ही टीमें जीते के लिए पूरी जान फूंकने को बेताब होंगी। डेविड वॉर्नर की अगुआई वाली कैपिटल्स ने तीम मैच खेले हैं और दुर्भाग्यवश तीनों में ही हार मिली है, जबकि रोहित शर्मा की मुंबई को भी अपने दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली हार से सबक लेते हुए दोनों टीमें नई रणनीति के साथ मैदान में नजर आ सकती हैं, फिलहाल आज किसी एक टीम का खाता खुलना तय है।












Click it and Unblock the Notifications