IPL 2023, DC vs MI: दिल्ली और मुंबई के बीच टक्कर आज, अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट
IPL 2023 का सोलहवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। इसमें पिच और मौसम की अहम भूमिका रहेगी।

IPL 2023 DC vs MI: आईपीएल में अभी तक सिर्फ दो ही टीमें ऐसी हैं, जो अपना खाता खोलने में नाकाम रही हैं। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है। अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स की टीम दसवें स्थान पर हैं। मुंबई इंडियंस अभी नौवें नम्बर पर है। अन्य सभी टीमों ने कम से एक एक मैच अब तक जरुर जीत लिया है। दिल्ली और मुंबई के फैन्स भी यही चाहते हैं कि टीम को पहली जीत मिले।
दोनों ही टीमों के बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं। डेविड वॉर्नर ने अपनी टीम को बैटिंग में लीड किया है लेकिन बाकी बल्लेबाज खास नहीं कर पाए हैं। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार बल्लेबाजों के रन देखने को नहीं मिले हैं। उनसे उम्मीदें हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी भी समस्या बनकर सामने आई है। जोफ्रा आर्चर को चोट से बचाकर रखने के लिए पिछले मैच में नहीं खिलाया गया था। दिल्ली की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कुछ करामात करने में नाकाम रही है।
DC बनाम MI मौसम अपडेट (DC vs MI Weather update)
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक पूर्ण मुकाबला देखा जा सकता है। बारिश की कोई संभावना फ़िलहाल नहीं है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए अच्छी खबर है। शाम के समय ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा मौसम में गर्मी का असर भी रहेगा। मैच के लिए एक अनुकूल मौसम रहेगा।
DC बनाम MI पिच रिपोर्ट (DC vs MI Pitch Report)
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन रही है। गेंदबाजों को यहां पिटाई खानी पडती है। हालांकि अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी कर स्पिनर रन रोक सकते हैं लेकिन छोटी बाउंड्री के काम मिसटाइम शॉट भी छह रन के लिए चला जाता है। पिच बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतरीन रहने वाली है।
DC बनाम MI संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, रिले रूसो, ललित यादव, अक्षर पटेल, रोवमेन पॉवेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, राइली मेरेडिथ और अर्शद खान।












Click it and Unblock the Notifications