IPL 2023: जोहांसबर्ग टू दिल्ली, डेविड मिलर का धमाल ही धमाल

IPL 2023: पिछले सीजन भी गुजरात की खिताबी जीत में डेविड मिलर की अहम भूमिका रही थी। वह बेहतरीन फिनिशर हैं।

David Miller

IPL 2023, David Miller: जोहांसबर्ग टू दिल्ली। डेविड मिलर का धमाल ही धमाल। कमाल के खिलाड़ी हैं डेविड मिलर। रविवार को जोहांसबर्ग में आयरलैंड के खिलाफ 61 गेंदों पर 91 रनों की तूफानी पारी खेली। फिर लंबी यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे। बिना आराम किये ही मंगलवार को बेधड़क मैदान पर उतर गये। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर भी मिलर ने जोहांसबर्ग के मोमेंटम को बरकरार रखा। 16 गेंदों पर 31 रनों की तेज पारी खेल कर गुजरात टाइटंस को एक ओवर पहले ही जीत दिला दी। डेविड मिलर जैसे जबर्दस्त फिनिशर के रहने से गुजरात रन चेज का टाइटंस बन गया है। उसने 11 रन चेज में से 10 जीत हासिल की है। सिर्फ एक ही हार मिली है।

डेविड मिलर इतने अहम खिलाड़ी क्यों ?

डेविड मिलर गुजरात टाइटंस के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी क्यों है, इस सवाल का जवाब उन्होंने इस सीजन के अपने पहले मैच में ही दे दिया। गुजरात, दिल्ली के दिये 163 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। 15वां ओवर खत्म हुआ तो गुजरात का स्कोर था 4 विकेट के नुकसान पर 117 रन। अब जीत के लिए उसे पांच ओवरों में 46 रन बनाने थे। उस समय डेविड मिलर 4 और साई सुदर्शन 45 (40 गेंद) रन पर खेल रहे थे। दिल्ली के एनरिक नोर्के 2 विकेट ले चुके थे और उनकी गेंदें आग उगल रहीं थीं। मैच किसी करवट जा सकता था। लेकिन इस निर्णायक समय में मिलर ने आगे बढ़ कर गुजरात की पतवार थाम ली।

16वें ओवर 20 रन बने, मिलर ने पलटा मैच

दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार 16वां ओवर डालने आये। अनुभवी मिलर ने ताड़ लिया कि अब इसी गेंदबाज को टारगेट करना है क्यों कि मुकेश की गति नोर्के से बहुत थी। अगर मुकेश के ओवर में ज्यादा रन बन जाएंगे तो नोर्के के ओवर में कम रन भी बनाये जा सकते हैं। यह सोच कर मिलर ने मुकेश की गेंदों पर हमला बोल दिया। उन्होंने इस ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया। चार रन सिंगल से आये। 16वें ओवर में कुल 20 रन बने। यहीं से मैच गुजरात की पक्ष में झुक गया। अब गुजरात को जीत के लिए 24 गेंदों में 26 रन चाहिए थे। यानी यहां से सिंगल-डबल लेकर भी मैच जीता जा सकता था।

मिलर को देख कर सुदर्शन भी जोश में

मिलर की विस्फोटक पारी देख कर युवा और अनकैप बैटर साई सुदर्शन भी जोश में आये गये। उन्होंने 17वें ओवर में नोर्के जैसे फास्ट बॉलर पर एक छक्का और एक चौका जड़ दिया। यानी मिलर टीम के प्रेरणादायी खिलाड़ी भी हैं। वह अपनी बैटिंग से साथी बल्लेबाज का भी आत्मविश्वास बढ़ा देते हैं। 17वें ओवर में कुल 14 रन बने। अब गुजरात को 18 गेंदों पर केवल 12 रन बनाने थे जो कि केवल एक औपचारिकता थी। आखिरकार उसने 19वें ओवर की पहली गेंद पर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

मिलर ने बताया कि गुजरात क्यों है रन चेज मास्टर

गुजरात की जीत के बाद मिलर ने कहा, यात्रा की थकावट थी लेकिन आराम करने का वक्त नहीं था। आज की रात ये जीत हासिल कर अच्छा लगा। मैच हमारे पाले में था। बस तीन छक्कों या चार चौकों की बात थी। हमें इस सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत थी और बढ़े भी। हमने पिछले साल अच्छी शुरुआत की थी। अच्छे मोमेंटम को बनाये रखा। दरअसल हमारे पास मिडिल ऑर्डर में राहुल तेवतिया और राशिद खान जैसे परिपक्व बल्लेबाज हैं। लक्ष्य का पीछा करने में आप शुरू में घबरा सकते हैं। लेकिन ऐसे में शांत रहने की जरूरत होती है। हमने इसे (धैर्य) अच्छे तरीके से किया। जीत के बाद यह एक सुकून भरा माहौल है। खेल के दौरान कई बार आप तैश में आ जाते हैं लेकिन यह खेल का हिस्सा है। मिलर के इस कथन से समझा जा सकता है कि गुजरात आखिर रन तेज में उस्ताद क्यों है। गुजरात के पास मिलर, तेवतिया और राशिद खान जैसे पावर हिटर हैं जो बिना तनाव में आये परिस्थितियों के मुताबि शांति से मैच को फिनिश करते हैं।

दक्षिण अफ्रीका से फॉर्म लेकर भारत आये हैं मिलर

अगर गुजरात 2022 में आइपीएल चैंपियन बना तो इसमें डेविड मिलर का बहुत बड़ा योगदान था। 2023 में भी वे प्रचंड फॉर्म में है। वे दक्षिण अफ्रीका से ही अपनी फॉर्म लेकर भारत पहुंचे हैं। पहले आइपीएल मैच से ठीक दो दिन पहले उन्होंने जोहांसबर्ग में जबर्दस्त बल्लेबाजी की थी। आयरलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय में मैच में उन्होंने केवल 61 गेंदों पर 91 रन बनाये थे जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसी मैच में एडम मार्करम ने 175 रनों की बड़ी पारी खेली थी जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट पर 370 रन बनाये थे। आयरलैंड 146 रनो से यह मैच हार गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+