CSK vs RR: धोनी-जडेजा की जोड़ी नहीं जिता सकी मैच, राजस्थान को मिली चेन्नई के खिलाफ उसके घर में जीत

RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का 17वां मैच फिर से आखिरी गेंद के रोमांच को छूकर समाप्त हुआ।

IPL 2023 CSK vs RR Match in Hindi

CSK vs RR Match Highlights in Hindi: आईपीएल 2023 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त मैच हुआ जहां धोनी-जडेजा की जोड़ी गेम को आखिरी बॉल तक ले गई लेकिन संदीप शर्मा ने 'राउंड द विकेट' पर आकर एक शानदार आखिरी गेंद की जिस पर धोनी 1 ही रन सके और उनकी टीम 3 रनों से हार गई।

धोनी-जडेजा की सदाबहार जोड़ी- एक समय हार की ओर बढ़ रही मेजबान टीम को जडेजा और धोनी ने जबरदस्त रफ्तार दी। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। ये जोड़ी कितना बढ़िया खेली ये आप इसी से समझ सकते हैं कि अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए 54 रनों की दरकार थी।

राजस्थान ने लगाई चेन्नई के किले में सेंध- धोनी 17 गेंदों पर 32 और जडेजा 15 गेंदों पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन जीत नहीं आई। इसके साथ ही राजस्थान की टीम ने चेन्नई के मजबूत गढ़ में सेंध लगा दी है। ये राजस्थान की चेपॉक में दूसरी जीत है।

राजस्थान ने क्या टारगेट सेट किया था- इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए आई राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जोस बटलर (52), देवदत्त पडिक्कल (38), अश्विन (30) और हेटमायर (30) के योगदान के चलते 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाए थे।

सीएसके की शुरुआत कैसी रही- 175 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शुरुआत झटकेदार रही क्योंकि उनके स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हो गए।

सीजन में अभी तक गायकवाड़ ने बहुत बेहतरीन शुरुआत दी थी लेकिन सीएसके की नई सनसनी अंजिक्य रहाणे ने 19 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेलकर वही रोल निभाया जो साहा गुजरात टाइटंस के लिए प्ले करने की कोशिश कर रहे हैं।

स्पिनरों का जबरदस्त जलवा- रविचंद्रन अश्विन ने रहाणे और शिवम दुबे को पगबाधा करके अपनी टीम को वापस ला दिया। फिर एडम जांपा ने मोइन अली को 7 और युजवेंद्र चहल ने अंबाती रायडू को 1 रन पर चलता कर दिया।

चहल ने इस स्थिति में सीएसके को सबसे बड़ा झटका डेवोन कोन्वे को आउट करके दिया जिन्होंने 38 गेंदों पर 50 रन बनाकर तब विकेट गंवाया जब टीम को बहुत जरूरत थी। अब पारी डोलने लगी थी।

अब आए धोनी और जडेजा- ऐसे में धोनी और जडेजा की पुरानी भरोसेमंद जोड़ी क्रीज पर आई। दोनों ने क्रीज पर कुछ समय बिताया जिसके चलते अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए 54 रनों की दरकार थी।

18वां ओवर- जांपा ने 18वां ओवर फेंका जिसमें चौथी गेंद पर धोनी ने छक्का लगाया। लेकिन भरपूर कोशिश के बावजूद 14 ही रन बन सके। अब दो ओवर में 40 रनों की दरकार थी।

19वां ओवर जेसन होल्डर डालने आए जिन्होंने शुरुआती तीन गेंद बढ़िया डाली लेकिन दबाव में अगली गेंद वाइड दे दी। फिर लेग साइड पर गेंद डालकर जडेजा को बेहद आसान छक्का दे दिया। इसके बाद डॉट गेंद हुई और अंतिम गेंद पर फिर छक्का लगा।

अंतिम ओवर में इतनी मजबूत जोड़ी के सामने जीत के लिए 21 रनों की दरकार थी। धोनी को सामने देखते ही संदीप शर्मा की हवा टाइट दिख रही थी। पहली और दूसरी गेंद वाइड फेंक दी। ऐसा लगने लगा संदीप ने दोनों बल्लेबाजों के रुतबे के सामने अपना कंट्रोल ही खो दिया।

आखिरी बाजी संदीप शर्मा के नाम- ओवर की पहली वैध गेंद पर रन नहीं मिला लेकिन दूसरी गेंद पैड पर आई और धोनी को आसान छक्का मिला। इस ओवर में एक और छक्का लगा। फिर एक-एक रन बना और धोनी को अंतिम गेंद पर छक्के की दरकार थी। इस बॉल पर जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। धोनी इस यॉर्कर पर एक ही रन बना सके और संदीप ने आखिरी बाजी मार ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+