CSK vs MI: मुंबई इंडियंस के मैच जिताऊ बल्लेबाज तिलक वर्मा क्यों हैं टीम से बाहर, जानें यह बड़ी वजह

तिलक वर्मा पिछले कुछ समय से मुंबई के लिए लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। पिछले मैच में ही उन्होंने गेम समाप्त किया था।

Tilak Varma

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने चेज करने के लिए फील्डिंग चुनी। बारिश की संभावना के कारण भी यह निर्णय लिया गया। मुंबई इंडियंस की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। इसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा।

पिछले कुछ मैचों में टीम के लिए लगातार रन बना रहे तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर करते हुए ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल किया गया। कप्तान रोहित शर्मा ने तिलक वर्मा को बाहर करने का कारण भी बताया। रोहित शर्मा ने तिलक वर्मा की तबियत ठीक नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि तबियत ठीक नहीं होने के कारण तिलक वर्मा टीम में नहीं हैं और उनकी जगह ट्रिस्टन स्टब्स को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि तिलक वर्मा ने इस सीजन लगातार मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार पिछले दो मैचों में वह नाबाद लौटे थे। गेम फिनिश करने का इरादा लेकर मैदान पर जाने वाले वर्मा जीत दिलाकर ही वापस आये।

आईपीएल में इस सीजन उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन है, जो आरसीबी के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा तीन बार वह 30 से ऊपर का स्कोर बनाने में सफल रहे हैं। पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 26 और इससे पहले राजस्थान के खिलाफ नाबाद 29 रनों की पारी खेली थी। इस तरह वह धाकड़ फॉर्म में चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+