CSK vs MI: शून्य पर आउट हुए रोहित शर्मा तो फैंस ने किया ट्रोल, विराट कोहली से कर दी तुलना
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीएसके के गेंदबाजों ने टीम के इस फैसले को सही साबित किया है।

CSK vs MI, 49th Match, Indian Premier League 2023: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को बेहदम कम स्कोर पर रोकने का काम किया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बनाए है। चेन्नई को जीत के लिए 140 रनों की जरूरत है।
फ्लॉप रहे रोहित शर्मा: चेन्नई के खिलाफ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपना खाता खोलने में भी सफल नहीं हो सके। वह तीन गेंदों में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। रोहित के लिए आईपीएल का यह सीजन अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 64 रन नेहल वधेरा ने बनाने का काम किया।
फैंस कर रहे ट्रोल: रोहित शर्मा के फ्लॉप बल्लेबाजी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ फैन रोहित को आउट ऑफ फॉर्म बता रहे हैं तो वहीं कुछ उनके शॉट सेलेक्शन पर सवाल उठा रहे हैं। रोहित के आउट होने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम मुश्किल में फंस गई थी और लो स्कोरिंग टोटल पर टीम ने अपनी पारी का अंत किया।
कोहली से की तुलना: रोहित शर्मा के आउट ऑफ फॉर्म में होने की तुलना कुछ फैन विराट कोहली के आउट ऑफ फॉर्म से कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि रोहित से अच्छा तो विराट कोहली हैं, कम से कम वह आउट फॉर्म होने पर भी टीम के लिए 20-25 रन बनाने का काम करते हैं। लेकिन रोहित के लिए 10 रन के स्कोर तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है।
रोहित के लिए अच्छा नहीं गुजरा है आईपीएल: इस सीजन रोहित शर्मा दो बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। वहीं एक बार हिटमैन सिर्फ एक रन ही बना सके थे। जबकि रोहित के बल्ले से एक मैच में 2 और एक में 3 रन निकले थे। रोहित की खराब बल्लेबाजी के कारण मुंबई इंडियंस अच्छी शुरुआत करने में नाकाम रहा है।
टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहे फ्लॉप: चेन्नई के खिलाफ रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत नहीं की। वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। लेकिन उनका यह फैसला टीम के लिए सही नहीं रहा। ईशान किशन और कैमरून ग्रीन ने पारी की शुरुआत की। लेकिन दोनों ही बल्लेबाज फ्लॉप रहे। ग्रीन 6 तो वहीं ईशान किशन सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक चाहर, मथीषा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्ष्णा।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहाल वधेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, अर्शद खान।












Click it and Unblock the Notifications