IPL 2023: जोफ्रा आर्चर हुए आईपीएल से बाहर, मुंबई इंडियंस में नया खिलाड़ी किया गया शामिल

जोफ्रा आर्चर पूरी तरह से फिट नहीं हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड उनको इस समय मोनिटर कर रहा है। वह वापस स्वदेश जाएंगे।

Jofra archer

IPL 2023 Chris Jordan replaces Jofra Archer: आरसीबी के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम का एक प्रमुख खिलाड़ी बाहर हो गया है और रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया गया है। मुंबई इंडियंस से जोफ्रा आर्चर बाहर हो गए हैं। (Image: MI/Twitter)

मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए कहा कि जोफ्रा आर्चर की फिटनेस को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड मोनिटर कर रहा है। उनकी जगह क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल किया गया है। जोफ्रा आर्चर पूरी तरह से फिट होने और रिहैब के लिए अब वापस इंग्लैंड लौट जाएंगे।

इससे पहले भी जॉर्डन को मुंबई की टीम में देखा गया था लेकिन यह सामने नहीं आया था कि वह किस खिलाड़ी की जगह आये हैं। अब स्थिति साफ़ हो गई है। ऐसे में आरसीबी के खिलाफ शाम को होने वाले मुकाबले में जॉर्डन को प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए देखा जा सकता है।

मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (कीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल , विष्णु विनोद, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, ऋतिक शौकीन, डुआन जानसेन, संदीप वॉरियर, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

Recommended Video

    IPL 2023: Rinku Singh फिर जीत के हीरो,Match को KKR के लिए Russel के साथ Finish किया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+