IPL 2023: क्रिस गेल ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, आरसीबी प्लेऑफ़ में जाएगी या नहीं, जानें क्या कहा

आरसीबी की टीम के पास अभी दो मुकाबले बचे हुए हैं। प्लेऑफ़ में जाने के लिए जीतना जरूरी है। गेल ने अहम बयान दिया है।

Chris Gayle

IPL 2023, Chris Gayle for RCB: आईपीएल अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है और प्लेऑफ़ की एक टीम निर्धारित हुई है। गुजरात टाइटंस ने टॉप चार में जगह हासिल कर ली है। अन्य टीमों के बीच अब भी कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। इस बीच क्रिस गेल ने टॉप चार में जाने के लिए आरसीबी की संभावनाओं पर बयान दिया है।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले जियो सिनेमा पर कार्यक्रम में बोलते हुए गेल ने कहा कि आरसीबी के पास दो मैच अभी बचे हुए हैं। प्लेऑफ़ में जाने के लिए उनके बेहतर आसार दिख रहे हैं। अगर वे अपने दो मैच जीत लेते हैं तो टॉप चार में चले जाएँगे।

पंजाब किंग्स को लेकर गेल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पंजाब की टीम प्लेऑफ़ में जा रही है। मैं उनको क्वालीफाई होते नहीं देखता लेकिन क्रिकेट में संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके अलावा केकेआर की टीम भी प्लेऑफ़ से बाहर ही रहेगी। ग्रेम स्वान भी चर्चा में थे और उन्होंने मजाक किया।

स्वान ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि ये टीमें बाहर दिख रही हैं। जबसे आपने खेलना छोड़ा है, तब से ऐसा हो रहा है। अगर आपको चुन लिया जाता, तो प्लेऑफ़ में चली जाती। स्वान ने मजाक करने के लिए ही ऐसा कहा था। सच्चाई से इसका कोई लेना-देना नहीं था।

गौरतलब है कि पंजाब और आरसीबी के 12-12 अंक हैं। दोनों टीमों के पास दो-दो मुकाबले अभी बचे हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस में से कोई भी अब तक क्वालीफाई करने में सफल नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में स्थिति साफ़ हो जाएगी। पंजाब और दिल्ली के बीच मैच पंजाब किंग्स के लिए अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+