IPL 2023 Auction में 405 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, 273 भारतीय और 132 होंगे विदेशी प्लेयर

Indian premier league 2023 Auction के अगले सीजन के लिए नीलामी का मंच तैयार हो गया है। दरअसल, मंगलवार को आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की सूची का ऐलान कर दिया गया। 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली नीलामी में कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इन 405 खिलाड़ियों के लिए 10 फ्रेंचाइजी मिनी ऑक्शन में बोली लगाएंगे। 23 दिसंबर को नीलामी 2:30 बजे शुरू होगी।
आपको बता दें कि 991 प्लेयरों की सूची में से नीलामी के लिए कुल 369 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन सभी टीमों द्वारा 36 अतिरिक्त प्लेयरों को इस लिस्ट में जोड़ने का अनुरोध किया गया, जिसके बाद यह संख्या 405 हो गई है। बता दें कि नीलामी की सूची में 273 भारतीय खिलाड़ी हैं तो वहीं 132 विदेशी खिलाड़ी इस नीलामी में होंगे।
नीलामी में कैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या 119 है, जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 282 हैं और 4 सहयोगी देशों से हैं। बता दें कि नीलामी में शामिल होने वाली सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सिर्फ 87 स्लॉट खाली हैं। इनमें से विदेशी खिलाड़ियों के 30 स्लॉट हैं। खिलाड़ियों का अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं। इसमें 19 विदेशी प्लेयर हैं। बता दें कि फ्रेंचाइजी के लिए शेष नीलामी पूल 206.5 करोड़ रुपये है। सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे बड़ी नीलामी राशि 42.25 करोड़ रुपये है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे कम 7.05 करोड़ रुपये शेष हैं।












Click it and Unblock the Notifications