IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते ने काटा, मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर- VIDEO

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। ऐसे में टीम के लिए यह अच्छी खबर नहीं कही जा सकती।

Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar got bit by dog: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस की टीम एक अहम मुकाबले में खेलने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। अटकलें लगाई जा रही है कि अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर से खेलने के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। इस बीच अर्जुन तेंदुलकर की तरफ से एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

अर्जुन तेंदुलकर ने कहा है कि उनको कुत्ते ने काटा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इसका वीडियो भी पोस्ट किया है। तेंदुलकर हाथ की दिखाते हुए यह बात कहते हैं। इसमें यह दिखता है कि गेंदबाजी करने वाले हाथ में उनको कुत्ते ने काट लिया है। उनकी बात से यही समझा जा सकता है कि उनको गेंदबाजी में परेशानी हो सकती है।

लखनऊ के खिलाड़ी युधवीर इकाना स्टेडियम में अर्जुन से मिलते हैं और पूछते हैं कि और कैसा चल रहा है, सब ठीक तो है? इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर कहते हैं कि हाँ ठीक है और हाथ दिखाते हुए बताते हैं कि इधर कुत्ता काटा है। इस पर युधवीर पूछते हैं कि यह कब हुआ। अर्जुन बताते हैं कि एक दिन पहले ही ऐसा हुआ।

यह देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में वापसी कर पाएंगे कि नहीं। मुंबई इंडियंस इस समय प्लेऑफ़ की दौड़ में भाग रही है। अंक तालिका में मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे स्थान पर है। ऐसे में लखनऊ को हराते हुए मुंबई इंडियंस दो अहम अंक हासिल करना चाहेगी। लखनऊ की टीम भी पीछे नहीं है। लखनऊ चौथे नम्बर पर है।

मुंबई इंडियंस: इशान किशन (कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, कैमरन ग्रीन, विष्णु विनोद, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, रमनदीप सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, संदीप वारियर , ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, डुआन जानसन, अरशद खान, ट्रिस्टन स्टब्स, राघव गोयल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+