IPL 2023: अपनी एक गलती के कारण राजस्थान को मिली हार, दिग्गज ने बताया कहां हुई चूक

Rajasthan Royals vs Punjab Kings, 8th Match: राजस्थान रॉयल्स को अपने दूसरे मैच में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान की इस सीजन यह पहली हार है।

IPL 2023

RR vs PBKS, 8th Match, Indian Premier League 2023: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रनों से आईपीएल के 16वें सीजन में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। राजस्थान से पहले पंजाब की टीम ने केकेआर को हराया था। शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब की शुरुआत धमाकेदार रही है।

शिखर धवन ने खेली कप्तानी पारी

वहीं राजस्थान की इस हार के बाद क्रिकेट दिग्गज टीम के कुछ फैसले की जमकर आलोचना कर रहे हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की तरफ से शिखर धवन ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 86 रन बनाए। पंजाब ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 198 रनों का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में सिर्फ 192 रन ही बना सकी।

आकाश चोपड़ा ने बताई राजस्थान की बड़ी गलती

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में बतौर ओपनर रविचंद्रन अश्विन को भेजने का काम किया। राजस्थान के इस फैसले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल खड़े किए हैं। ओपनिंग करने आए अश्विन बिना खाता खोले आउट हो गए और राजस्थान की टीम एक अच्छी शुरुआत करने में सफल नहीं हो सकी। आकाश चोपड़ा के मुताबिक अश्विन से बेहतर विकल्प कोई दूसरा खिलाड़ी हो सकता था।

ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल भी हैं ओपनर

अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि अश्विन ओपनिंग करने क्यों गए? हम सभी हैरान थे कि अश्विन वहां क्या कर रहा था। जोस बटलर शायद चोटिल थे। लेकिन टीम के पास ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाज मौजूद थे जो ओपनिंग कर सकते थे। आकाश चोपड़ा के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स की टीम यहां एक बड़ी गलती कर बैठी।

ध्रुव जुरेल और हेटमायर की जबरदस्त बल्लेबाजी

राजस्थान रॉयल्स के लिए शिमरोन हेटमायर ने 18 गेंदों में 36 और ध्रुव जुरेल ने 15 गेंदों में 32 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। राजस्थान की टीम ने आखिरी ओवर तक मैच जीतने की भरपूर कोशिश की। लेकिन अंत में टीम को पांच रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस हार के बावजूद कप्तान संजू सैमसन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+