IPL 2023: स्पीड से बल्लेबाजों के छूटे पसीने, ये हैं इस सीजन सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज
IPL 2023 में अब तक कुछ गेंदबाजों ने स्पीड से गदर मचाया है। इनमें एक भारतीय तेज गेंदबाज का नाम भी शामिल है।

IPL 2023 Fastest deliveries: आईपीएल में तेज गति से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों का बोलबाला भी अलग स्तर का होता है। कई बार नए गेंदबाज अपनी गति की वजह से चर्चा का विषय बन जाते हैं। उनके बारे में बातें होने लगती हैं। उमरान मलिक उनमें से एक हैं। उमरान मलिक अपनी स्पीड के कारण ही चर्चा में आए थे।
हर सीजन किसी ने किसी गेंदबाज की गति को लेकर बातें होती है। यह भी देखा जाता है कि सबसे तेज गेंद किस गेंदबाज ने डाली है। इस सीजन भी ऐसा देखने को मिला है। आधा सीजन समाप्त होने को है और तेज गेंदबाजों ने भी अपनी छाप छोड़ने में कमी नहीं रखी है।
हालांकि इस बार ज्यादा बोलबाला बल्लेबाजों का रहा है। हर मुकाबले में गेंदबाजों की पिटाई होते हुए देखी जाती है। ऐसे में गेंदबाजों का कार्य मुश्किल हो जाता है। इन सबके बीच तीन गेंदबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने इस सीजन अब तक खेले गए मैचों में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड बनाया है।
सचिन को जन्मदिन पर मिला बड़ा तोहफा, ऑस्ट्रेलिया ने दिया चौंकाने वाला सम्मान
लोकी फर्ग्युसन
केकेआर के इस गेंदबाज ने आईपीएल में अपनी तेजी से सुर्खियाँ बटोरी हैं। इस सीजन की सबसे फास्ट गेंद का कीर्तिमान लोकी के नाम ही है। अब तक उनका रिकॉर्ड किसी गेंदबाज ने नहीं तोड़ा है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान 154.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।
उमरान मलिक
भारतीय टीम के इए गेंदबाज ने भी अपनी तेज गति से बल्लेबाजों को सोचने पर मजबूर किया है। हालांकि उनकी गेंदों पर रन भी बने हैं। उमरान मलिक ने इस सीजन सबसे तेज गेंद डालने के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया है। मलिक ने 152.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली है।
मार्क वुड
नम्बर तीन पर मार्क वुड का नाम आता है। मार्क वुड अपनी तूफानी गेंदों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस सीजन 151.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली है। टॉप तीन में उन्होंने अपना नाम शामिल कराया है। मार्क वुड इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications