कौन हैं IPL ऑक्शन में खास डिमांड पर शामिल किये जाने वाले अशोक शर्मा, KKR ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दमदार शुरुआत करते हुए डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की तो वहीं पर दूसरे मैच में आरसीबी ने उसे रोमांचक मैच में 3 विकेट से हराया। हालांकि केकेआर की टीम ने अगले दो मैचों में वापसी करते हुए पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम को हराकर टॉप 4 में जगह बना ली है। दिल्ली के खिलाफ आखिरी मैच में भले ही केकेआर की टीम को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन जिस लय में वो नजर आ रही है वो मजबूती के साथ वापसी करते हुए नजर आ सकती है।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को अपने अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना है, जिसे हराकर वो जीत की राह पर लौटने की कोशिश करती नजर आयेगी। केकेआर की टीम टूर्नामेंट में भाग लेने वाली उन 10 में से शामिल है जिसने अपने 25 खिलाड़ियों का कोटा पूरा किया है। केकेआर की टीम ने इस फेहरिस्त में राजस्थान के युवा गेंदबाज अशोक शर्मा को भी शामिल किया है, जिन्हें फ्रैंचाइजी ने 55 लाख रुपये में अपने खेमे से जोड़ा है।

और पढ़ें: IPL 2022 के पूरे सीजन से बाहर हुए दीपक चाहर, क्या फिर भी मिलेंगे पूरे 14 करोड़

55 लाख में केकेआर ने अपने खेमे से है जोड़ा

55 लाख में केकेआर ने अपने खेमे से है जोड़ा

केकेआर की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के साथ इस खिलाड़ी को साइन करने के लिये बिडिंग वॉर में जीत हासिल की और 55 लाख रुपये में अपने खेमे से जोड़ा। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने नीलामी में बिड वॉर होने से पहले ही इस खिलाड़ी की जगह बनाने के लिये काफी मशक्कत की जिसके बारे में उसके आधिकारिक वेबसाइट पर डाले गये वीडियो में जानकारी दी गई है। इस वीडियो में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने बताया है कि इस खिलाड़ी को नीलामी में शामिल करने के लिये फ्रैंचाइजी ने बीसीसीआई से खास डिमांड की क्योंकि उन्होंने घरेलू स्तर पर अभी तक कोई क्रिकेट नहीं खेला है।

वीडियोज देख फ्रैंचाइजी ने ट्रॉयल्स के लिये बुलाया

वीडियोज देख फ्रैंचाइजी ने ट्रॉयल्स के लिये बुलाया

केकेआर ने इस वीडियो में बताया कि महामारी के दिनों में अशोक शर्मा ने जयपुर में आयोजित किये गये रेड बुल ट्रॉयल्स में हिस्सा लिया था राजस्थान रॉयल्स के लिये पिछले सीजन बतौर नेट बॉलर खेले थे। वह आईपीएल 2021 के पहले फेज में भारत में राजस्थान के खेमे का हिस्सा बने थे। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक ने अशोक शर्मा की गेंदबाजी के वीडियो कई सारी फ्रैंचाइजियों को भेजे थे, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें ट्रॉयल्स के लिये बुलाया था।

नीलामी के लिये नहीं थे एलिजेबल पर खास अपील से मिली जगह

नीलामी के लिये नहीं थे एलिजेबल पर खास अपील से मिली जगह

इस ट्रॉयल्स के दौरान केकेआर का टीम मैनेजमेंट अशोक शर्मा से काफी प्रभावित हुआ जिसके चलते उसने बीसीसीआई से अशोक शर्मा का नाम आईपीएल ऑक्शन की लिस्ट में शामिल करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि घरेलू क्रिकेट में कोई अनुभव नहीं होने के चलते वो नीलामी का हिस्सा बनने के हकदार नहीं थे लेकिन बीसीसीआई ने उनकी अपील को मानते हुए ऑक्शन में इस खिलाड़ी को जगह दी। नीलामी के दौरान केकेआर और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही टीमों ने बोली लगाई और 55 लाख रुपये में अपने खेमे से जोड़ा।

अब केकेआर की टीम में सीख रहे हैं अशोक शर्मा

अब केकेआर की टीम में सीख रहे हैं अशोक शर्मा

अब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के साथ जुड़कर अशोक शर्मा पूर्व भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण के नेतृत्व में काम कर रहे हैं, तो वहीं पर उमेश यादव और पैट कमिंस जैसे दुनिया के बेस्ट बॉलर्स के अनुभव का फायदा ले रहे हैं। गौरतलब है कि अशोक शर्मा का परिवार उनके क्रिकेट खेलने के खिलाफ था और उनकी मां चाहती थी कि वो सरकारी नौकरी करें, हालांकि अशोक ने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाया और जब 2017 के बाद से उन्होंने लगातार अच्छा क्रिकेट खेला तो उनके पिता ने परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं होने के बावजूद उन्हें क्रिकेट एकेडमी में शामिल कराने का फैसला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+