बात ना स्पीड की है, ना लाइन-लेंथ की, लक्ष्मण ने बताया उमरान को असली सफलता कैसी मिलेगी
नई दिल्ली, 9 मई: उमरान मलिक ने एक बात तो साबित कर दी है कि स्पीड कुछ भी नहीं होती, जब तक उसको कंट्रोल करना ना आए। उमरान को देखकर खुश होने वाले लोग पिछले तीन मैचों को देखकर दुखी हैं जहां ये बॉलर किसी स्कूली बच्चे की तरह से बॉल फेंक रहा है और बल्लेबाजों को फ्री में रनों की दावत मिल रही है। आरसीबी के खिलाफ तो केन विलियमसन ने उमरान की बॉलिंग पर इतनी निराशा जताई की उनको 2 ही ओवर फेंकने दिए। अब भारत के महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के अनुसार, उमरान मलिक जैसे युवा खिलाड़ियों को उच्चतम स्तर पर सफल होने के लिए ये जल्दी सीखना होगा कि बाहरी चीजों से प्रभावित हुए बिना कैसे रहा जाए।
Recommended Video

ध्यान भटकाने की स्थिति में कैसे फोकस किया जाए
लक्ष्मण वर्तमान में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में क्रिकेट के निदेशक हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उमरान अगर यह समझता है कि ध्यान भटकाने की स्थिति में कैसे फोकस किया जाए तो फिर इस बॉलर को कोई दिक्कत नहीं होगी।
उमरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सीजन के सबसे तेज गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी रहे हैं। पिछले सीजन के अंत में अपनी तेज गति के नाम कमाने वाले उमरान ने इस सीजन में भी गति को जारी रखा और लगातार 150kph से ऊपर की गेंदबाजी की और यहां तक कि इसे 157kph तक किया।

वे जितनी जल्दी यह सीख जाएंगे, वे सफल होंगे
लक्ष्मण ने एक इवेंट में कहा, "जब आप उच्चतम स्तर पर खेल रहे होते हैं, तो बहुत जल्द आपको एहसास होता है कि आपको खुद को नियंत्रित करना होगा। जो खिलाड़ी उच्चतम स्तर पर खेलते हैं, वे इस पर ध्यान केंद्रित करते हैं कि क्या किया जाना है।"
लक्ष्मण ने कहा, "मुझे यकीन है कि उमरान या देश के लिए खेलने वाला कोई भी व्यक्ति बहुत जल्द यह सीख जाएगा। वे जितनी जल्दी यह सीख जाएंगे, वे सफल होंगे।"
वहीं, भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने उसी कार्यक्रम में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उमरान इस साल के अंत में टी 20 विश्व कप में भारत के लिए खेलेंगे।

अगर मैं चयन समिति का हिस्सा होता, तो मैं उसको चुनता- हरभजन
भज्जी ने कहा, "वह मेरा पसंदीदा है। मैं उसे भारतीय टीम में देखना चाहता हूं। एक तेज गेंदबाज का नाम बताइए जो 150 से अधिक की गेंदबाजी करता है और देश के लिए नहीं खेलता है। इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है। वह कई युवाओं को प्रेरित करेगा। वह कहां से आया है और आईपीएल में वह क्या कर रहा है। वह अविश्वसनीय रहा है। मुझे नहीं पता कि उसे चुना जाएगा या नहीं, लेकिन अगर मैं चयन समिति का हिस्सा होता, तो मैं उसको चुनता।"












Click it and Unblock the Notifications