IPL 2022: सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन ने बताया प्लेऑफ में कौन सी टॉप-4 टीमें जाएंगी
नई दिल्ली, 27 मार्च: इंडियन प्रीमियर लीग की धमाकेदार शुरुआत केकेआर और सीएसके के बीच मुकाबले के साथ हो चुकी है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हार देखने को मिली है। आईपीएल 2022 के मुकाबले इस बार मुंबई और पुणे जैसे जगहों पर ही देखने के लिए मिलने जा रहे हैं। आपको कुल 10 टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग दिखाई देगी। आईपीएल के फॉर्मट में सेमीफाइनल की जगह प्लेऑफ ने ले रखी है। दो नई टीमों के आने से समीकरण काफी दिलचस्प हो चुके हैं।

प्लेऑफ टीमों पर भविष्यवाणी-
इन सबके बीच सुनील गावस्कर और मैथ्यू हेडन ने यह बताने की कोशिश की है कौन सी चार टीमों को प्लेऑफ के लिए जगह मिल पाएगी। पीटीआई पर क्रिकेट लाइव एपिसोड पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियंस का नाम सबसे पहले लिया। उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले दो सीजन में काफी तरक्की दिखाई है, ऐसे में दूसरी टीम दिल्ली की होगी। इसके बाद मुझे लगता है कि कोलकाता नाइटराइडर्स का नाम आना चाहिए लेकिन वे बहुत बहुत अच्छी टीम हैं। और मुझे जड्डू से उम्मीदे हैं कि वह चेन्नई सुपर किंग्स को भी प्लेऑफ में पहुंचा सकते हैं।

हेडन ने मुंबई इंडियंस को बाहर कर दिया-
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू हेडन के विचार कुछ अलग निकले। उन्होंने कहा, मैं उम्मीद करता हूं अंतिम चार में चेन्नई सुपर किंग्स पहली टीम होगी। मैं मुंबई इंडिंयस को इस बार अंतिम चार से बाहर रखूंगा। मेरी लिस्ट में दिल्ली की टीम होगी और फिर कोलकाता का नंबर आता है। और पिछले साल की तरह इस बार भी आरसीबी के पास अंतिम चार में जाने के बढ़िया मौका होगा। तो मेरे लिए यही टॉप चार की टीमें होंगी।

दिल्ली कैपिटल्स सबकी फेवरेट-
फिलहाल कोलकाता और चेन्नई फ्रेंचाइजी के पास नए कप्तान हैं। यहां पर श्रेयस अय्यर के पास वाकई में बढ़िया चांस दिखाई दे रहे हैं क्योंकि वे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के शानदार कप्तान साबित हो चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मोइन अली और दीपक चाहर के ना होने के चलते उस रंग में दिखाई नहीं दी। उम्मीद है दोनों प्रभावशाली खिलाड़ियों के आने के बाद येलो आर्मी फिर से लय में आएगी। अच्छी बात महेंद्र सिंह धोनी का जानदार अर्धशतक है।

नई टीमों पर किसी ने दांव नहीं लगाया-
खास बात यह है कि दोनों ही दिग्गजों ने नई टीमों पर दांव लगाने की जरूरत भी नहीं समझी। ये टीमें हैं हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस जिसके पास कुछ राशिद खान जैसा स्पिनर मौजूद है। एक और टीम है लखनऊ सुपर जायंट्स जिसके बारे में सब मानते हैं कि उन्होंने मेगा नीलामी में बहुत ही दमदार टीम चुनी थी। इन दोनों टीमों के बीच का मुकाबला कल यानी 28 मार्च को होने जा रहा है। लखनऊ फ्रेंचाइजी के कप्तान केएल राहुल हैं।












Click it and Unblock the Notifications