IPL 2022: केन विलियमसन का अभियान समाप्त, 'नए मेहमान' के लिए वापस लौट रहे हैं न्यूजीलैंड
नई दिल्ली, 18 मई: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमस स्वदेश वापस लौट रहे हैं। न्यूजीलैंड के भी कप्तान केन विलियमसन के लिए आईपीएल 2022 का सीजन काफी खराब रहा था लेकिन उनकी अगुवाई में टीम ने ताजा मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मात देने में कामयाबी हासिल की। हालांकि एक बड़ी जीत की तलाश कर रहा सनराइरजर्स खेमा तब मायूस हो गया जब एमआई के टिम डेविड ने मध्यक्रम में 18 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेल दी और एसआरएच के नेट रन रेट पर बट्टा लगा दिया क्योंकि हैदराबाद की यह फ्रेंचाइजी केवल 3 रनों से ही जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

केन विलियमसन एक ऐसे समय न्यूजीलैंड वापस लौट रहे हैं जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है। हालांकि अभी एक मैच खेलना बाकी है लेकिन टीम का नेट रन रेट माइनस में है जिसके चलते कोई चमत्कार ही उनको अंतिम चार में जगह दिला सकता है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्विटर पर आधिकारिक घोषणा करते हुए विलियमसन के जाने की जानकारी दी। बताया गया है कि विलियमसन की अपने परिवार में आने वाले नए मेहमान के आगमन की शुरुआत करने के लिए न्यूजीलैंड वापस जा रहे हैं। उनकी पत्नी गर्भवती हैं और बच्चे के जन्म का समय नजदीक आ रहा है।
सनराइजर्स ने ट्विटर पर कहा, "हमारे कप्तान केन विलियमसन अपने परिवार में नए सदस्य के आगमन की शुरुआत करने के लिए न्यूजीलैंड वापस जा रहे हैं।
"सनराइजर्स कैम्प में हर कोई केन विलियमसन और उनकी पत्नी के लिए सुरक्षित डिलीवरी और ढेर सारी खुशियों की कामना करता है।"
ये भी पढ़ें- गजब की पारी का असर, विलियमसन ने कहा- वो है स्पेशल खिलाड़ी, हेडन बोले- इंटरनेशनल भी खेलेगा
केन विलियमसन के लिए यह सीजन भूलने लायक रहा क्योंकि वे ओपनिंग में बिल्कुल जम नहीं पाए। उनको काफी धीमी पारियां खेलते हुए पाया गया जो लंबी भी नहीं चल सकी। उन्होंने खुद को मुंबई इंडियंस के खिलाफ लोअर मीडिल ऑर्डर में उतारने का फैसला किया था।
आईपीएल 2022 में विलियमसन ने 13 मैच खेले और एक ही अर्धशतक लगाते हुए 19.64 के औसत के साथ 216 रन ही बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 93 का ही रहा जो काफी खराब कहा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications