150ks का तूफान, एक देशी धुआंधार, एक होनहार ओवरसीज, विलियमसन की टीम फिर ऊंची उठी

मुंबई, 16 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मौजूदा सीजन में जितनी खराब लग रही थी उतनी ही दमदार वह अब नजर आने लगी है। यह टीम केन विलियमसन की अगुवाई में आईपीएल सीजन 2022 के शुरुआती पांच मुकाबलों में तीन जीत दर्ज कर चुकी है और बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ रही है क्योंकि उन्होंने अपने ताजा मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी सीजन की मजबूत टीम को बेहद ही आसानी से 7 विकेट से मात देने में कामयाबी हासिल की।

हर गेम के साथ स्टेप-अप करते सनराइजर्स हैदराबाद

हर गेम के साथ स्टेप-अप करते सनराइजर्स हैदराबाद

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का ठीक-ठाक स्कोर खड़ा किया था जिसको सनराइजर्स हैदराबाद ने बच्चों का खेल साबित करते हुए 17.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

धीरे-धीरे केन विलियमसन की टीम मैच दर मैच अपने खेल को ऊपर उठा दी जा रही है और हाल ही का मुकाबला तो बहुत ही शानदार रहा। इस मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद के तेज गेंदबाजों ने बहुत सराहनीय प्रदर्शन किया जिसमें मार्क येन्सन, टी नटराजन और उमरान मलिक का नाम खासकर लिया जा सकता है।

150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार-

150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार-

150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बॉलिंग करने वाली उमरान मलिक खास रहे जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मैच के बाद केन विलियमसन ने कहा है कि, वह एक ऐसा गेंदबाज है जो हर गेंद पर 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को टच कर रहा था लेकिन अक्सर उनकी गेंदें चौके के लिए जा रही थी इसीलिए उनको धैर्य रखना पड़ा जिसका फल मिलना शुरू हुआ है।

विलियमसन ने कहा कि उमरान मलिक के लिए बस सही फील्डिंग सेट करने का खेल था और अब इसका नतीजा देखने को मिल रहा है।

हम छोटी चीजों पर काम करते जा रहे हैं- विलियमसन

हम छोटी चीजों पर काम करते जा रहे हैं- विलियमसन

विलियमसन कहते हैं कि कई ऐसी छोटी चीजें हैं जिन पर उनकी टीम काम कर सकती है और लड़के उन पर काम कर भी रहे हैं जिसके चलते आप सनराइजर्स हैदराबाद में लगातार सुधार दिख रहे हैं।

टी नटराजन और मार्को येन्सन ने हैदराबाद को शुरुआती सफलता दिलाने में कामयाबी हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के मार्को ने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया जबकि, टी नटराजन को 4 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट मिले। येन्सन को जो उछाल और गति मिलती है उससे केन विलियमसन काफी प्रभावित है और वे मानते हैं कि यह ऊंचे कद का बॉलर भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का एक बड़ा पार्ट है।

लड़खड़ाकर संभालता हुआ हैदराबाद-

लड़खड़ाकर संभालता हुआ हैदराबाद-

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी। अभिषेक शर्मा को पैटकमिंस ने 3 रनों के स्कोर पर ही बोल्ड कर दिया और कप्तान केन विलियमसन 17 ही रन बना सके जिसके बाद आंद्रे रसेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। यहां से राहुल त्रिपाठी ने खेल बदलने वाली पारी खेली।

इस देशी धुआंधार ने केवल 37 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्के लगाकर 71 रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए एडन मार्करम भी 36 गेंदों पर 68 रन बनाने में कामयाब रहे और अंत तक आउट नहीं रहे आउट नहीं हुए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए।

राहुल त्रिपाठी और एडन मार्करम को जबरदस्त बताया-

राहुल त्रिपाठी और एडन मार्करम को जबरदस्त बताया-

विलियमसन ने कहा कि राहुल त्रिपाठी और एडन मार्करम दोनों ही जबरदस्त थे हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों के अलग-अलग रोल थे। मैच के बाद राहुल त्रिपाठी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया है। इस दौरान इस खिलाड़ी ने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ दिनों से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहा था और टीम मैनेजमेंट ने उनके साथ काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने इस दौरान माना है कि वे केकेआर की टीम में बहुत अच्छा समय बिता कर आए हैं और अब कुछ ऐसा ही समय सनराइजर्स हैदराबाद में भी बिता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+