पैट कमिंस की पारी देख श्रेयस अय्यर भी हैरान, बोले- मुझे विश्वास नहीं हो रहा

नई दिल्ली। केकेआर और मुंबई के बीच बुधवार हुए आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले में मजेदार मुकाबला देखने को मिला। पैट कमिंस की धुंआधार पारी ने मुंबई से मैच छीन लिया। कमिंस ने 162 रनों का पीछा करते हुए चार ओवर शेष रहते केकेआर को जीत दिलाने के लिए 15 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए, जिसमें 4 चाैके व 6 छक्के शामिल रहे। कमिंस की पारी देख जहां कई दिग्गज हैरान हैं, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर को भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। श्रेयस ने कहा कि जब मैं उनके बगल में बल्लेबाजी कर रहा था तो वह नेट्स में बार-बार गेंदबाजी कर रहे थे। श्रेयस ने कहा कि वेंकटेश अय्यर के लिए एंकर की भूमिका निभाने की योजना निर्धारित की गई थी और कमिंस से उम्मीद की जा रही थी कि वह हर चीज पर बस स्विंग करेंगे जैसे वह पहले करते थे।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: KKR की शानदार जीत के बाद शाहरुख ने क्यों और किससे कहा- 'मैं आपसे गले मिलना चाहता हूं'

कमिंस की पारी को बताया असाधारण

कमिंस की पारी को बताया असाधारण

श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद कहा, "असाधारण। जिस तरह से कमिंस गेंद पर अटैक कर रहे थे, मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। क्योंकि कल जब मैंने उसे नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए देखा तो वह बार-बार बोल्ड हो रहे थे। उनके बगल में तब मैं भी नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहा था। टाइमआउट के दौरान, वेंकटेश के लिए एंकर छोड़ने और पैट कमिंस को हर चीज पर स्विंग करने के लिए कहने की योजना थी क्योंकि वह पहले भी यही करते आ रहे हैं।"

पावरप्ले में पिच समान थी

पावरप्ले में पिच समान थी

उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं बल्लेबाजी के लिए गया तो मैंने उसे गेंद को टाइम करने के लिए कहा क्योंकि वह गेंद को थोड़ा ओवर हिट कर रहा था। हमें टाॅप आर्डर के बल्लेबाजों के रूप में जिम्मेदारी लेनी होगी। हम सभी में लंबे समय तक गेंद को हिट करने की ताकत है। दोनों पारियों में पावरप्ले में पिच काफी समान थी। पावरप्ले के बाद, मुझे लगता है कि यह बहुत आसान हो गया।"

संयु्क्त रूप से लगाया सबसे तेज अर्धशतक

संयु्क्त रूप से लगाया सबसे तेज अर्धशतक

ऑस्ट्रेलियाई स्टार कमिंस ने आईपीएल के इतिहास में 14 गेंदों में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक बनाया और केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की। वेंकटेश ने केकेआर के लिए आधार बनाने के लिए 41 में से 50 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+