IPL 2022: KKR की शानदार जीत के बाद शाहरुख ने क्यों और किससे कहा- 'मैं आपसे गले मिलना चाहता हूं'

नई दिल्ली, 07 अप्रैल। आईपीएल 2022 का रोमांच शबाब पर है। इस सीजन के 14वें मैच में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से पटखनी दे दी। इस रोमांचकारी मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए थे लेकिन कोलकाता ने जीत का लक्ष्य मात्र 16 ओवर में ही हासिल कर लिया लेकिन जब मुंबई ने स्टार आंद्रे रसेल को आउट किया तो लगने लगा था कि केकेआर के लिए जीत आसान नहीं होने वाली है लेकिन पैट कमिंस ने अपने शानदार गेम से रोहित शर्मा की टीम के अरमानों पर पानी फेर दिया।

Recommended Video

    IPL 2022: KKR vs MI: Shahrukh ने KKR की जीत के बाद, कहा मैं आपसे गले मिलना चाहता हूं |वनइंडिया हिंदी
    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल Video

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल Video

    आपको बता दें कि पैट कमिंस ने 15 गेंद पर 56 रनों की नाबाद पारी खेलकर हर किसी का मन मोह लिया। टीम की इस जीत के बाद आंद्रे रसेल ने पैट कमिंस के चारों और बड़े ही मजेदार ढंग से पूरे मैदान पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    शाहरुख खान भी हुए रसेल के डांस पर फिदा

    उनके इस मोहक नृत्य को देखकर टीम के सहमालिक शाहरुख खान भी मोहित हो गए और उन्होंने भी रसेल के वीडियो को शेयर करते हुए इतनी मजेदार बात कही, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गई है।

    'मैं आपके गले लगना चाहता हूं'

    'मैं आपके गले लगना चाहता हूं'

    शाहरुख ने Tweet किया-'पेट कमिंस में आपके साथ आंद्रे रसैल की तरह डांस करना चाहता हूं साथ ही जिस प्रकार पूरी टीम आपके गले मिली वैसे में आपके गले लगना चाहता हूं। टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और क्या ही कहने को बचा है।"'PAT' DIYE CHAKKE!!!'

    "पेट दिए छक्के"- शाहरुख खान

    शाहरुख खान ने अंत में पंजाबी डायलॉग 'चक दे फटे' को रूपांतरित करके पेट कमिंस की तारीफ में लिखा की "पेट दिए छक्के"। अब आप खुद सोचिए किंग ऑफ रोमांस के हर कोई गले मिलना चाहता है,ऐसे में वो अगर किसी से कहें कि वो किसी को गले लगाना चाहते हैं तो जाहिर सी बात है वो इंसान तो काफी खुशी का अनुभव करेगा। कुछ ऐसा ही हाल पेट कमिंस का भी दिखा।

    शाहरुख का Tweet वायरल

    उन्होंने खुद शाहरुख के इस ट्वीट को Smile ईमोजी के साथ Re-tweet किया है, जो कि वायरल हो गया है।

    IPL के चार्ट में नंबर वन पर KKR

    आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिये इस सीजन पहली बार खेल रहे पैट कमिंस ने ना केवल इस मैच में शानदार रन बनाए बल्कि उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इस जीत के बाद ही केकेआर की टीम आईपीएल के चार्ट में नंबर वन पर पहुंच गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+