'बैटिंग बोला था तुमने', टाॅस के दाैरान रोहित ने जडेजा से किया मजाक (VIDEO)

ipl 2022

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जडेजा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। वहीं इस दाैरान मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा टाॅस हारने के बाद रविंद्र जडेजा से मजाक करते दिखे।

यह भी पढ़ें- मैं IPL में खेलना चाहता था, लेकिन यह समझदारी की बात भी थी : सैम कुरेन

मजाक में कही ये बात

मजाक में कही ये बात

हुआ ऐसा कि रोहित ने टाॅस के समय सिक्का उछाला। टाॅस रोहित हार गए, जिस कारण जडेजा ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। जडेजा ने टाॅस जीतने पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद जब रोहित की बारी आई तो वह जडेजा को मजाक में कहते हुए पूछने लगे कि क्या फैसला लिया। जडेजा ने जैसे ही कहा कि फील्डिंग तो रोहित ने उन्हें रोकते हुए पूछा- बैटिंग बोला था तुमने। इसके बाद जडेजा भी हंसने लग पड़े और इशारे के जरिए कहते हुए दिखे कि नहीं फील्डिंग का फैसला ही लिया था।

टीम में किए 3 बदलाव

वहीं मैच की बात करें तो दोनों टीमों ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए। मुंबई की ओर से दो युवाओं को डेब्यू करने का माैका मिला तो चेन्नई ने भी 2 बदलाव किए। रोहित शर्मा ने टाॅस हारने पर कहा, ''पहले के मुताबिक पिच थोड़ी बदल गई है। टीमों ने पिछले 3-4 मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की है, इसलिए यह अच्छी बात है। हमने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। मेरेडिथ मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे हैं, ऋतिक शौकीन एक ऑफ स्पिनर हैं और डेब्यू कर रहे हैं। डेनियल सैम्स वापस आ गए हैं। पिच थोड़ी उछाल भरी है और हम जानते हैं कि मेरेडिथ तेज गेंदबाजी करेंगे।''

ऐसी हैं दोनों टीमें-

ऐसी हैं दोनों टीमें-

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह

चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (C), एमएस धोनी (W), ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+