Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स को एक और बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ अहम तेज गेंदबाज

नई दिल्ली, 6 अप्रैल: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। उनके तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल टूर्नामेंट के शेष भाग से बाहर हो गए हैं। उन्होंने अपने शुरुआती मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ इस सीजन में रॉयल्स के लिए केवल एक गेम खेला। तेज गेंदबाज को उस खेल में ही चोट लगी थी और वह मैदान से बाहर चला गया था।

नाथन कूल्टर-नाइल की विदाई-

नाथन कूल्टर-नाइल की विदाई-

यह घटना तब हुई जब तेज गेंदबाज सनराइजर्स की पारी का अंतिम ओवर फेंकने आए, हालांकि, इसे पूरा करने में विफल रहे, जिसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया।

वह अगले दो मैचों में नहीं खेले और अंततः अब लीग से बाहर हो गए। उस मैच में कूल्टर-नाइल ने अपने तीन ओवरों में 48 रन देकर यादगार शुरुआत नहीं की। राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को विदाई देने की खबरों का खुलासा किया।

इससे पहले मार्क वुड भी हो चुके बाहर-

इससे पहले मार्क वुड भी हो चुके बाहर-

राजस्थान रॉयल्स ने मेगा नीलामी में कुल्टर-नाइल को उसके 2 करोड़ रुपये के आधार मूल्य में लिया था।

कुल्टन नाइल इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। जहां तक राजस्थान की बात है तो यह टीम गेंदबाजी के मोर्चे पर वैसी नहीं दिख रही है जैसा नीलामी के समय थी। सबसे पहले तूफानी बॉलर मार्क वुड कोहनी की चोट के चलते बाहर हुए थे जिनकी जगह पर एंड्रयू टाई आए थे। फ्रैंचाइजी ने अभी तक नाइल के लिए एक रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है

राजस्थान रॉयल्स ने दी विदाई-

राजस्थान ने सीजन की शुरुआत धमाकेदार की थी और लगातार दो मुकाबले जीते लेकिन वे आरसीबी के खिलाफ तब पस्त हो गए जब उनकी टीम पूरी तरह से मैच पर पकड़ बना चुकी थी। आमतौर पर राजस्थान रॉयल्स की इतिहास रहा है कि वे जीते हुए मैचों को हारने के बाद जल्दी से वापसी नहीं कर पाते हैं। संजू सैमसन को यहां पर सुनिश्चित करना होगा कि आरआर की गाड़ी पटरी से ना उतरे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+